हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

India vs New Zealand LIVE Score: बारिश के कारण रोमांचक मोड़ पर रूका खेल, टीम इंडिया के पास मौका

IND vs NZ 2nd ODI Live Cricket Score and Updates: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया पहला मुकाबला जीत करके सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. ऐसे में टीम इंडिया इस बढ़त को दोगुनी करने के लिए उतरी है.

विज्ञापन
सीरीज में 2-0 से बड़ी जीत बनाने के लिए उतरेगी टीम इंडिया (Pic Credit- Social Media)

Live Updates

14:44 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: अंशुल कंबोज भी हुए आउट

नमन धीर के फौरन बाद अंशुल कंबोज भी पवेलियन लौट गए हैं. कंबोज सिर्फ 1 रन और बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. 

इंडिया का स्कोर- 113/7 (26 ओवर) 

14:41 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: नमन धीर भी हो गए फेल

टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में छठा झटका लगा है. नमन धीर सिर्फ 12 रन बनाकर आकिब नबी का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं.

इंडिया का स्कोर- 110/6 (25ओवर)

14:21 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

भारतीय टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ अब जीत बेहद करीब नजर आ रही है. केएल राहुल और नमन धीर फिलहाल मैदान पर नजर आ रहे हैं. जीत के लिए अब भारत को सिर्फ 32 रन ही चाहिए. 

इंडिया का स्कोर- 103/5 (23 ओवर)

14:07 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन

टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के रुप में 5वां विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया दोबारा मुश्किल में आ गई है. श्रेयस अय्यर 46 गेंदों में 30 रन बनाकर काइल जैमीसन का शिकार बने हैं.  

इंडिया का स्कोर- 86/5 (20 ओवर)

 

13:27 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल

टीम इंडिया अब बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल 17 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर मैच फिशर का शिकार बने हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 50 रनों के पहले ही 4 विकेट गंवा दिए हैं. 

इंडिया का स्कोर- 47/4 (13 ओवर)

13:05 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन

टीम इंडिया को भी खराब शुरुआत मिली है. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 28 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. 

इंडिया का स्कोर- 39/3 (8.5ओवर)

13:01 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: ब्लेयर टिकनर के कन्कशन सब्स्टीट्यूट हैं मैट फिशर

मैट फिशर न्यूजीलैंड के कन्कशन सब्स्टीट्यूट हैं, उन्होंने ब्लेयर टिकनर की जगह ली है. ब्लेयर टिकनर को बल्लेबाजी के दौरान 2 बार सिर में बॉल लगी थी. जिसके कारण ही उन्हें बाहर बैठना पड़ा है. 

इंडिया का स्कोर- 33/2 (8 ओवर)

12:45 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन

पिछले मुकाबले के हीरो रहे विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना सके. कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर ही जैकब डफी का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब मुश्किल में आ गई है. 

इंडिया का स्कोर- 19/2 (4ओवर)

12:31 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: कप्तान शुभमन गिल का नहीं खुला खाता

टीम इंडिया ने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर ही विकेट गंवा दिया है. पहली ही गेंद पर शुभमन गिल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया के ऊपर भी अब दबाव आ गया है. 

इंडिया का स्कोर- 8/1 (1.3ओवर)

12:26 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया की पारी हुई शुरू

टीम इंडिया 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शुभमन गिल कर रहे हैं. वहीं न्यूजीलैंड के लिए पहला ओवर काइल जैमीसन डाल रहे हैं. 

11:50 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया को मिला 135 रनों का लक्ष्य

न्यूजीलैंड की टीम 41 ओवरों में 134 रनों पर ही सिमट गई. डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर के अलावा कोई भी न्यूजीलैंड का बल्लेबाज मैदान पर समय नहीं बिता सका. भारतीय गेंदबाजों ने इस मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को जीत के लिए 47 ओवरों में 135 रन बनाने होंगे. 

11:40 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: गूरनूर बरार ने झटके 4 विकेट

दूसरे वनडे मुकाबले में गूरनूर बरार ने कमाल की गेंदबाजी करके कुल 4 विकेट अपने नाम किया. अंत में उन्होंने नाथन स्मिथ को 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेजा. रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार कैच पकड़ा. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 132/9 (40 ओवर)

11:32 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: अक्षर पटेल को मिली दूसरी सफलता

न्यूजीलैंड की टीम अब नियमित अंतराल पर विकेट गंवा रही है. टीम के स्पिनर अक्षर पटेल को अब दूसरी सफलता मिली है. उन्होंने काइल जैमीसन को 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया है.  

न्यूजीलैंड का स्कोर- 129/8 (39 ओवर)

 

11:23 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: कप्तान मिचेल सैंटनर भी लौटे पवेलियन

डेरिल मिचेल के बाद कप्तान मिचेल सैंटनर भी पवेलियन लौट गए हैं. मिचेल 38 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. उन्हें गूरनूर बरार ने विकेट के पीछे कैच आउट कराया है. इसी के साथ मैच में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 121/7 (37 ओवर)

11:19 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: अर्धशतक जड़कर पवेलियन लौटे डेरिल मिचेल

न्यूजीलैंड की टीम ने छठा विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ एक अच्छी पार्टनरशिप भी टूट गई है. डेरिल मिचेल 104 गेंदों में 55 रन बनाकर पवेलिटन लौटे. अक्षर पटेल ने उन्हें अशुल कंबोज के हाथों कैच आउट कराया.  

न्यूजीलैंड का स्कोर- 112/6 (35 ओवर)

11:01 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

बड़ी मुश्किल से न्यूजीलैंड की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. डेरिल मिचेल और मिचेल सैंटनर के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई है. हालांकि 100 रनों तक कीवी टीम 32वें ओवर में पहुंची है. टीम इंडिया को अब ये पार्टनरशिप तोड़नी होगी. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 102/5 (32 ओवर)

 

10:40 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की टीम वापसी का कर रही है प्रयास

एक ही ओवर में 2 बड़े विकेट खोने के बाद अब दोबारा न्यूजीलैंड की टीम मैच में वापसी का प्रयास कर रही है. कप्तान मिचेल सैंटनर को अब जिम्मेदारी लेकर बल्लेबाजी करनी होगी और डेरिल मिचेल का साथ देना होगा. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 81/5 (27 ओवर)

10:10 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

न्यूजीलैंड की आधी टीम 20 ओवरों में ही पवेलियन लौट गई है. गूरनूर बरार ने अपने 1 ओवर में 2 विकेट हासिल किए. ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले ही अंशुल कंबोज को कैच थमा बैठे. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 53/5 (20 ओवर)

 

10:08 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: गूरनूर बरार ने लाथम को भेजा पवेलियन

न्यूजीलैंड की टीम ने चौथा विकेट भी गंवा दिया है. गूरनूर बरार ने टॉम लाथम को 7 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया की स्थिति मैच में और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. नमन धीर ने बहुत ही अच्छा कैच पकड़ा है.  

न्यूजीलैंड का स्कोर- 53/4 (19.2 ओवर)

10:03 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड ने 50 रनों का आंकड़ा किया पार

न्यूजीलैंड की टीम ने 19वें ओवर में जाकर 50 रनों का आंकड़ा पार किया है. दोनों ही बल्लेबाज बहुत ही संभव कर खेल रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने डेरिल मिचेल का अंशुल कंबोज के ओवर में बहुत ही आसान सा कैच छोड़ दिया. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 53/3 (19 ओवर)

09:46 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड कर रही है कमबैक की कोशिश

सिर्फ 23 रनों पर ही 3 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की टीम अब कमबैक करने का प्रयास कर रही है. डेरिल मिचेल और टॉम लाथम के ऊपर ये जिम्मेदारी नजर आ रही है. हालांकि भारतीय गेंदबाज लगातार दबाव बनाए हुए हैं. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 44/3 (15 ओवर)

 

09:16 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: अंशुल कंबोज को मिली पहली सफलता

टीम इंडिया को पावरप्ले में ही तीसरी सफलता मिल गई है. अंशुल कंबोज ने अपने पहले ओवर में ही हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड की टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 23/3 (9 ओवर)

08:59 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: आकिब नबी ने विल यंग को भेजा पवेलियन

न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरा अहम विकेट भी गंवा दिया है. सलामी बल्लेबाज विल यंग 17 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. आकिब नबी ने उन्हें केएल राहुल के हाथों कैच आउक करा कर पवेलियन भेजा. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 11/2 (6 ओवर)

08:56 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया के गेंदबाजों को मिली अच्छी शुरुआत

टीम इंडिया के गेंदबाजों को बहुत ही अच्छी शुरुआत मिली है. अर्शदीप सिंह और आकिब नबी दोनों ही शानदार लय में नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही न्यूजीलैंड के विल यंग और हेनरी निकोल्स दबाव में बल्लेबाजी कर रहे हैं. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 7/1 (5 ओवर)

08:44 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: आकिब नबी ने सेफर्ट को भेजा पवेलियन

टीम इंडिया को गेंद के साथ बेहद शानदार शुरुआत मिली है. आकिब नबी ने पारी के दूसरे ओवर में ही टिम सेफर्ट को पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में आकिब ने अपने विकेट का खाता खोल लिया है. 

न्यूजीलैंड का स्कोर- 2/1 (2 ओवर)

08:32 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड की पारी हुई शुरू

टॉस हारने के बाद न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. अर्शदीप सिंह पहला ओवर टीम इंडिया के लिए फेंक रहे हैं. वहीं विल यंग और टिम सेफर्ट कीवी टीम के लिए सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. 

08:17 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: 47-47 ओवर को होगा मैच

बारिश के कारण अब दूसरा वनडे मुकाबला सिर्फ 47-47 ओवर का ही होने वाला है. ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर अब ज्यादा दबाव होने वाला है. बारिश आगे भी हो सकती है, ऐसे में ओवर और ज्यादा कम किए जा सकते हैं. 

08:13 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग 11

विल यंग, ​​टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

08:11 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गूरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

08:08 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इस सीरीज में टीम इंडिया लगातार टॉस जीत रही है. कप्तान शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं करने का फैसला किया. 

07:50 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: ईडन पार्क में बारिश रुकी

फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. ईडन पार्क में बारिश अब रुक गई है. दोनों अंपायरों ने पिच को देखा. जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि भारतीय समयानुसार 8 बजे टॉस होगा और 8:30 बजे मुकाबला शुरू होगा. 

07:14 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी

हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में फिलहाल बारिश हो रही है. जिसके कारण ही फिलहाल टॉस में देरी हो रही है. बारिश बीच में रुकी थी, लेकिन कुछ समय के बाद दोबारा बारिश शुरू हो गई है. 

07:01 (IST) 07 Nov 2026

India vs New Zealand Live Score: क्या मोहम्मद सिराज को मिलेगा मौका?

पहले वनडे मुकाबले में मोहम्मद सिराज को खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया मोहम्मद सिराज को प्लेइंग 11 में जगह देगी या नहीं? 

India vs New Zealand 2nd ODI Today Cricket Match Live Score: हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखने के लिए उतरी है. वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब कमबैक के इरादे से उतरी है. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस मुकाबले में भी टॉस की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास जीतने का अच्छा मौका है.  

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हो गए फेल  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. टीम ने 23 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया था. टिम सेफर्ट अपना खाता नहीं खोल सके. वहीं विल यंग ने सिर्फ 6 रन बनाए. हेनरी निकोल्स ने भी मात्र 11 रन ही जोड़े. विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम भी सिर्फ 7 रन बना सके. फॉर्म में चल ग्लेन फिलिप्स तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. ऑलराउंडर नाथन स्मिथ ने भी निराश करते हुए सिर्फ 3 रन ही बनाए. 

स्टार बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने मुश्किल विकेट पर अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान मिचेल सैंटनर ने भी 38 गेंदों में अहम 31 रन बनाए. जिसके कारण ही कीवी टीम 41 ओवरों में 134 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज गूरनूर बरार ने 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को भी 2-2 सफलता हासिल हुई. अर्शदीप सिंह ने भी बहुत ही शानदार गेंदबाजी की इस मुकाबले में की है.

विज्ञापन

India vs New Zealand 2nd ODI: कब और कहां देखें मुकाबला? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. ऐसे में भारतीय फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, मोबाइल या लैपटॉप यूजर्स Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का लाइव एक्शन देख सकते हैं.

IND vs NZ 2nd ODI: प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड: विल यंग, ​​टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर.

विज्ञापन

टीम इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गूरनूर बरार, अर्शदीप सिंह.

IND vs NZ 2nd ODI: पिच और मौसम रिपोर्ट 

वेलिंगटन की स्काई स्टेडियम की पिच में खूब रन बनते हैं. पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को शुरुआत में थोड़ा संभल कर खेलना होगा. गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. बाद में बल्लेबाजों के पास रन बनाने का मौका होता है. मौसम और बारिश का बहुत अहम रोल इस पिच पर माना जाता है. बारिश आ गई तो फिर गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है. नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलता है. 

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों का अभ्यास सत्र भी बारिश के कारण रद्द हो गया था. हेनरी स्टेडियम के इलाके में तेज बारिश के कारण अभ्यास में समस्या आई थी. दूसरा वनडे आज होने वाला है. AccuWeather की रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के पहले हाफ में बारिश की संभावना 60% है, वहीं दूसरे हाफ में बरसात का चांस 55% है. न्यूजीलैंड में अभी मौसम ठीक नहीं है, जिसका प्रभाव मैचों पर भी पड़ रहा है और दूसरे वनडे में भी बारिश मुश्किलें बढ़ा रही है. 

India vs New Zealand ODI: हेड टू हेड  

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 124 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. 64 मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली हैं. वहीं न्यूजीलैंड ने 52 मुकाबले अपने नाम किए हैं. 7 मुकाबलों को कोई नतीजा नहीं निकला है. हालांकि न्यूजीलैंड की धरती पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड थोड़ा खराब है. वहां पर दोनों टीमों के बीच 46 मैच हुए है. भारत ने 15 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं न्यूजीलैंड ने 26 मैच जीते हैं.

विज्ञापन

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola