India vs New Zealand Full Schedule: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
NZ vs IND Full Schedule: न्यूजीलैंड की तरफ से भारत के क्रिकेट दौरे का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. ऐसे में चलिए आपको इस सीरीज से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं. कब, कहां और कैसे देख पाएंगे भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच, यहां देखें पूरा शेड्यूल
India vs New Zealand Full Schedule: टीम इंडिया के साल 2026 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का ऐलान हो चुका है. टीम इंडिया के लिए ये दौरा मल्टीफॉर्म में होने वाला है. वनडे और टेस्ट में टीम शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगी तो वहीं टी20 में सूर्यकुमार यादव कप्तान हो सकते हैं. इस दौरे पर टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. इस दौरे के सामने आते ही फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि वो इस सीरीज पर होने वाले मैचों को लाइव कहां देख पाएंगे. इसी के साथ आइए आपको बताते हैं इस दौरे का पूरा शेड्यूल
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा. इस दौरे के मुकाबले क्राइस्टचर्च, वेलिंगटन, माउंट माउंगानुई, हैमिल्टन और ऑकलैंड में खेले जाएंगे. इस दौरे पर पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद 1 नवंबर से दोनों देशों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे.
विज्ञापन
क्रमांक
फॉर्मेट
मैच
तारीख
स्थान
1
टी20I
पहला टी20I
22 अक्टूबर
क्राइस्टचर्च
2
टी20I
दूसरा टी20I
24 अक्टूबर
क्राइस्टचर्च
3
टी20I
तीसरा टी20I
27 अक्टूबर
वेलिंगटन
4
टी20I
चौथा टी20I
30 अक्टूबर
ऑकलैंड
5
टी20I
पांचवां टी20I
1 नवंबर
हैमिल्टन
6
वनडे
पहला वनडे
4 नवंबर
ऑकलैंड
7
वनडे
दूसरा वनडे
7 नवंबर
वेलिंगटन
8
वनडे
तीसरा वनडे
10 नवंबर
हैमिल्टन
9
वनडे
चौथा वनडे
13 नवंबर
माउंट माउंगानुई
10
वनडे
पांचवां वनडे
15 नवंबर
माउंट माउंगानुई
11
टेस्ट
पहला टेस्ट
19-23 नवंबर
वेलिंगटन
12
टेस्ट
दूसरा टेस्ट
27 नवंबर – 1 दिसंबर
क्राइस्टचर्च
भारत में कहां देख पाएंगे IND vs NZ लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. जल्द ही इसको लेकर बोर्ड की तरफ से आधिकारिक ऐलान किया जाएगा.
7 साल के बाद न्यूजीलैंड में सीरीज खेलेगा भारत
टीम इंडिया 7 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया ने आखिरी बार साल 2019 में कीवी देश में टेस्ट सीरीज खेली थी. इसके अलावा भारतीय टीम साल 2022 में व्हाइट बॉल दौरे पर भी जा चुकी है. ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिहाज से काफी अहम होने वाली है.