IND vs NZ: आखिरकार वो पल आ गया है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला आज क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें तैयार हैं. सभी मुकाबले तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है. टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी तगड़ी है. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार की वापसी भी हो गई है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम न्यूजीलैंड में बढ़िया करना चाहेगा. भारतीय टीम लंबे अंतराल के बाद न्यूजीलैंड का दौरा कर रही है. टी20 टीम एकदम नई है. आइए आपको बताते हैं कि इस मुकाबले को आप फ्री में कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
भारत-न्यूजीलैंड टी20 मैच कब और कहां देखें लाइव?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचों टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. इस सीरीज के मीडिया राइट्स सोनी नेटवर्स के पास हैं. भारतीय फैंस टीवी पर इस मुकाबले मैच का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव के ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा मुकाले सरकारी चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाएगा. वहां पर आप फ्री में इस मैच को देख सकते हैं. कोई भी फीस दर्शकों को डीडी स्पोर्ट्स पर नहीं देनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, क्या अभिषेक का तूफान रोक पाएंगे फर्ग्यूसन?
दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टीम इंडिया का न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. भारत ने पहली बार 2009 में न्यूजीलैंड का दौरान किया था. वहां पर भारत को 2-0 से हार मिली थी. 2019 में भी भारत को सीरीज में हार मिली थी. न्यूजीलैंड में भारत ने अब तक 12 टी20 मैच खेले हैं. 7 में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा था. दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच अभी तक खेले गए हैं. भारत ने 19 में जीत हासिल की है.
टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, और ब्लेयर टिकनर.
ये भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा रहा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
8 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
9 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
9 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
10 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
10 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
10 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
11 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
11 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines