IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज की शुरुआत 18 अगस्त 2023 से होने वाली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया इसमें बेहतर प्रदर्शन करके वापसी करना चाहेगी। इस सीरीज के लिए घोषित टीम इंडिया में जहां विराट, रोहित और हार्दिक जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है वहीं कई युवा खिलाड़ी और आईपीएल के सितारे इसमें चमकने के लिए तैयार हैं।
आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी इसे लेकर अभी भी संशय की स्थिति है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि दो युवा खिलाड़ियों को इसमें डेब्यू का मौका मिल सकता है। सीरीज में टीम का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं जो कि मैदान पर कदम रखते ही भारत के 11वें टी20 कप्तान बन जाएंगे। उनके पास कई ऑपशंस मौजूद हैं।
यह भी पढ़ेंयह भी पढ़ें – Video: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के गैप में गिरा आरपीएफ कांस्टेबल, सीसीटीवी फुटेज में दिखी ये दर्दनाक घटना
IND vs IRE T20: ये दो खिलाड़ी कर सकते हैं डेब्यू
1. रिंकू सिंह
आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले रिंकू सिंह ने पूरे सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सभी को मुरीद बना लिया। यूपी के रहने वाले युवा बल्लेबाज ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद से ही उन्हें शामिल करने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में रिंकू सिंह को शामिल किया जा सकता है।
जितेश शर्मा
आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले जितेश शर्मा ने तेजी से रन बनाने की कला से सभी को इंप्रेस किया। जितेश बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी शानदार करते हैं। उन्होंने आईपीएल में 156 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे। जितेश का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी शानदार है। ऐसे में जब संजू सैमसन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं तो जितेश को विकेटकीपिंग का मौका मिल सकता है।
आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का स्कवॉड
जसप्रित बुमराह (C), रुतुराज गायकवाड़ (VC), यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (WK), जितेश शर्मा (WK), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा , अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines