Who Is Shoaib Bashir IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड की ओर से एक ऐसे गेंदबाज ने अपना डेब्यू किया, जिसको कुछ समय पहले तक भारत का वीजा तक नहीं मिला था। यह गेंदबाज कोई ओर नहीं बल्कि पाकिस्तान मूल के 20 वर्षीय युवा ऑफ स्पिनर शोएब बशीर हैं। दरअसल बशीर को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की खोज माना जाता है।
भारत का दौरा करने से पहले स्टोक्स ने बशीर की गेंदबाजी के कुछ वीडियोज देखे थे। जिसके बाद उन्होंने भारत के खिलाफ उन्हें खिलाने का मन बना लिया। चलिए आपको बताते हैं कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की स्पिन गेंदबाजी में पहली पसंद बनने वाले शोएब बशीर आखिर हैं कौन।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: रजत पाटीदार ने डेब्यू टेस्ट में बटोरी सुर्खियां, टेस्ट में खेला टी20 वाला शॉट; Watch Video
रोहित बने बशीर का पहला टेस्ट शिकार
विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे शोएब बशीर ने रोहित शर्मा को पहला टेस्ट विकेट बनाया। रोहित का विकेट लेने के बाद शोएब बशीर के चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई दे रही थी। मानों जैसे वह कह रहे हो कि उसके करियर की शुरुआत इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकती। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक बशीर ने अक्षर पटेल के रूप में दूसरा विकेट लिया।
https://twitter.com/CricbyZee/status/1753299636041740320
बशीर ने आज के दिन सबसे ज्यादा 28 ओवर गेंदबाजी की जिसमें उन्होंने 100 रन खर्च किए। लेकिन यशस्वी को छोड़ दिया जाए तो भारत के बाकी बल्लेबाज बशीर के सामने संघर्ष ही करते नजर आए।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल की बैटिंग के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
कौन हैं शोएब बशीर
डेब्यू मैच में रोहित शर्मा को आउट करने के बाद, सभी के मन में सिर्फ एक सवाल है कि आखिर शोएब बशीर हैं कौन? दरअसल बशीर का तालुक पाकिस्तान से है। बशीर के माता-पिता पाकिस्तान के रहने वाले हैं। लेकिन फिर बाद में उनके पेरेंट्स पाकिस्तान से इंग्लैंड शिफ्ट हो गए थे। बशीर का जन्म 13 अक्टूबर 2003 को इंग्लैंड के सरे में हुआ था। वहीं शोएब बशीर काउंटी क्रिकेट में समरसेट की तरफ से खेलते हैं।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल ने की सुनील गावस्कर की बराबरी, पहले दिन ही बना दिए 3 बड़े रिकॉर्ड
अब तक खेले हैं सिर्फ 18 मैच
शोएब बशीर ने फर्स्ट क्लास, लिस्ट-ए और टी20 मिलाकर कुल 18 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 17 विकेट लिए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी एक वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं। जिसमें वह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से परेशान करते हुए नजर आ रहे हैं। बशीर की ऑफ स्पिन जा जवाब इंग्लैंड के 161 टेस्ट मैच खेल चुके हैं एलिस्टर कुक के पास भी नहीं था।
संबंधित खबरें
U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
14 mins agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
2 hrs agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट, कप्तान श्रेयस अय्यर भी हुए फेल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
5 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
6 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines