Vihaan Malhotra: इन दिनों भारत की 3 टीमें इंग्लैंड टूर पर हैं. एक तरफ जहां शुभमन गिल की कप्तानी में सीनियर टीम टेस्ट सीरीज खेल रही है. वहीं अंडर 19 टीम आयुष म्हात्रे की कप्तानी में 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज खेल रही है. उधर महिला टीम कप्तान हरमनप्रीत कौरे के नेतृत्व में टी20 सीरीज में दो-दो हाथ कर रही है. यहां हम बात अंडर 19 टीम की कर रहे हैं. इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ 5 जुलाई 2025 को चौथे वनडे मैच में भारत ने बल्ले से तबाही मचाई और रनों की बारिश कर दी.
वैभव ने ठोका तूफानी शतक
पहले बैटिंग कर रही भारत की अंडर 19 टीम के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी शतक ठोका. उन्होंने 52 बॉल पर शतक ठोका और 147 रन बनाकर आउट हुए. वैभव 13 चौके और 10 छक्के लगाकर आउट हुए. वैभव के आउट होने के बाद उनके साथी बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने भी तूफानी शतक ठोक दिया है. उन्होंने 110 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के से सेंचुरी पूरी की.
विहान मल्होत्रा ने दिखाया दम
शतक जमाने के बाद भी विहान का तूफान नहीं रुका. उन्होंने आखिरी 21 गेंदों पर 29 बटोरे. वो 121 गेंदों पर 129 रन बनाकर आउट हो गए. विहान ने बल्ले से 15 चौके और 3 छक्के निकाले. खबर लिखे जाने तक भारत ने 43 ओवरों में 329 रन बना लिए हैं. 6 विकेट गिर चुके हैं. अभी 7 ओवर का खेल बाकी है.
कौन हैं विहान मल्होत्रा?
विहान मल्होत्रा पंजाब से आते हैं. उनकी उम्र अभी सिर्फ 18 साल है. 1 जनवरी 2007 को पटियाला में जन्मे इस खिलाड़ी ने पंजाब अंडर 16 के लिए खेला और अब भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा है. विहान मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बैटिंग के लिए पहचाने जाते हैं. वो इस सीरीज में तीसरे नंबर पर बैटिंग कर रहे हैं. अब तक खेले गए 4 मैचों में उनके नाम 242 रन हैं.
ये भी पढ़ें: सिराज ने एजबेस्टन में रचा इतिहास, तोड़ दिया कपिल देव का 46 साल पुराना ये बड़ा रिकॉर्ड
IND vs ENG: बुमराह की गैरमौजूदगी पर क्या बोले सिराज? प्रसिद्ध कृष्णा-आकाशदीप को लेकर भी कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
6 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
8 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines