India vs England: हैदराबाद टेस्ट में भारत को करारी हार मिली है। भारतीय टीम को यह मैच 28 रनों गंवाना पड़ा है। इस मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है, भारत पिछले 14 साल से इस मैदान पर कोई भी मैच नहीं हारा था, लेकिन अब एक बार फिर से भारत को हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम को प्रभावित किया है, तो कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टीम को पूरी तरह निराश किया है। ऐसे में रोहित शर्मा अगले मुकाबले में ऐसे खिलाड़ियों को खिलाने की भूल कभी नहीं करेंगे। चलिए आपको बताते हैं वह कौन से 2 खिलाड़ी हैं, जिनका टीम से पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हार से टीम इंडिया को लेनी होगी सीख, सुधारनी होगी ये 3 बड़ी गलतियां
शुभमन गिल का कट सकता है पत्ता
भारत की हार के बाद उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जाना तय है, जिन्होंने हैदराबाद टेस्ट में कुछ खास नहीं किया। पहले खिलाड़ी भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। बल्लेबाज का बल्ला टेस्ट क्रिकेट में काफी खामोश चल रहा है। गिल लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में फ्लॉप हो रहे हैं। उन्हें लगातार टीम का हिस्सा भी बनाया जा रहा है, लेकिन फिर भी खिलाड़ी के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, ऐसे में गिल का दूसरे टेस्ट मैच से पत्ता कटना तय माना जा रहा है। बता दें कि गिल ने आखिरी 11 टेस्ट इनिंग में सिर्फ 173 रन बनाए हैं। उन्हें साउथ अफ्रीका भी लेकर जाया गया था, लेकिन वहां भी गिल का बल्ला खामोश रहा था। ऐसे में अगले मैच से गिल बाहर हो सकते हैं, उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत की हार के बाद आया कोच का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार
मोहम्मद सिराज भी हो सकते हैं बाहर
दूसरे खिलाड़ी भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं। रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज से हैदराबाद टेस्ट में कुल 11 ओवर गेंदबाजी कराई है। सिराज ने पहली पारी में 4 ओवर गेंदबाजी की थी और दूसरी पारी में 7 ओवर गेंद डाली थी। टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर किसी फुल टाइम गेंदबाज से सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी कराना यह दर्शाता है कि सिराज पर टीम को भरोसा नहीं है। ऐसे में उन्हें अगले मैच से बाहर किया जा सकता है। बता दें कि सिराज को हैदराबाद टेस्ट में एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं मिली है। ऐसे में अगर सिराज बाहर होते हैं, तो तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
आयरलैंड के स्टार गेंदबाज बेन वाइट ने किया संन्यास का ऐलान, 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
29 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines