India vs England Test Series Winner Prediction
विज्ञापन

IND vs ENG: कौन बनेगा टेस्ट सीरीज का विनर? सामने आई बड़ी भविष्यवाणी

India vs England Test Series Winner Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज को लेकर भविष्यवाणी सामने आई है।

India vs England Test Series Winner Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से होने जा रहा है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया हैदराबाद पहुंच चुकी है। जबकि इंग्लैंड की टीम का पहुंचना बाकी है। यह टेस्ट सीरीज काफी शानदार होने की उम्मीद है। क्योंकि पिछले एक डेढ़ साल में इंग्लिश टीम का बैजबॉल अप्रोच काफी चर्चा में रहा है। लेकिन दिग्गजों का मानना है कि भारत में स्पिन ट्रैक पर यह बैजबॉल कितना काम आता है यह देखने वाली बात होगी। इन्हीं सब पहलुओं के मद्देनजर अब इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इसके विनर को लेकर भविष्यवाणी हो गई है।

दरअसल यह भविष्यवाणी किसी और ने नहीं बल्कि इंग्लैंड के ही पूर्व दिग्गज माइकल एथर्टन ने की है। उनका साफतौर पर इस बात को मानना है कि भारतीय स्पिन गेंदबाज इंग्लैंड से बेहतर हैं। भारत के पास रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज हैं। तो इंग्लैंड के पास जैक लीच के रूप में एकमात्र अनुभवी स्पिनर हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के पास तीन युवा टॉम हार्टली, शोएब बशीर और रेहान अहमद बतौर स्पिनर हैं लेकिन यह तीनों पहली बार भारत में टेस्ट मैच खेलेंगे। इस लिहाज से भारत का पलड़ा भारी रह सकता है।

विज्ञापन

कौन बनेगा टेस्ट सीरीज का विनर?

अब इस टेस्ट सीरीज को लेकर एथर्टन द्वारा की गई भविष्यवाणी की बात करें तो उन्होंने स्काईस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,’मुझे लगता है कि भारत जीतेगा। उनके स्पिनर्स इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों से बेहतर हैं। यही इस बात को समझाने के लिए काफी है। अगर आप भारत में खेलते हैं तो स्पिन एक बड़ा और अहम पहलू होता है। हमेशा ऐसा हुआ और आगे भी ऐसा रहेगा। वहीं इंडिया का पेस अटैक भी अच्छा है। उनके दो लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल हैं। जबकि कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव मौजूद हैं। रविचंद्रन अस्विन उनके ऑलटाइम बेस्ट स्पिनर्स में से एक हैं।’

विज्ञापन

12 साल से घर पर अजेय भारत

भारतीय टीम 12 साल से घर पर एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। टीम ने 2012 में अपने घर पर आखिरी टेस्ट सीरीज गंवाई थी। लेकिन खास बात यह है कि वो सीरीज भारत इंग्लैंड से ही हारा था। अब फिर से सामने इंग्लैंड की टीम है। 2012 में ग्रीम स्वान और मोन्टी पानेसर की जोड़ी ने भारत को परेशान किया था। अब देखना होगा कि आगामी सीरीज में मौजूदा इंग्लैंड की टीम बेन स्टोक्स के नेतृत्व में उस इतिहास को दोहरा पाती है या फिर भारतीय टीम फिर अजेय रहती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ