हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सचिन तेंदुलकर के कीर्तिमान को जो रूट से खतरा, टेस्ट सीरीज में टूट सकता है बड़ा रिकॉर्ड

Joe Root Eyes Sachin Tendulkar Record: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में जो रूट की नजरें सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर रहने वाली है।

विज्ञापन
जो रूट तोड़ेंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड Image Credit: Social Media

Joe Root Eyes Sachin Tendulkar Record: इन दिनों भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। टीम इंडिया सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है। इसके बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों ही टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है। वहीं इस सीरीज में इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जो रूट की नजरें टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड पर होने वाली है। सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को रूट पहले ही टेस्ट मैच में तोड़ सकते हैं।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से 9 रन पीछे जो रूट

भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज में सचिन तेंदुलकर के नाम 53 पारियों में 2535 रन दर्ज हैं। इसके अलावा इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट नाम 45 पारियों में 2526 रन दर्ज हैं। अब जो रूट, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ने से महज 9 रन पीछे हैं। भारत के खिलाफ 9 रन बनाते ही जो रूट भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत), 53 पारी- 2535 रन
2. जो रूट (इंग्लैंड), 45 पारी- 2526 रन
3. सुनील गावास्कर (भारत), 67 पारी- 2483 रन
4. एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), 54 पारी- 2431 रन
5. विराट कोहली (भारत), 50 पारी- 1991 रन

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- डीन एल्गर के संन्यास पर छिड़ा विवाद, रिटायरमेंट के लिए किया गया मजबूर!

जो रूट को इंग्लैंड टेस्ट टीम का पिलर कहा जाता है। अभी तक जो रूट ने इंग्लैंड के लिए 135 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसकी 247 पारियों में रूट के नाम 11416 रन दर्ज हैं। इस दौरान रूट के बल्ले से 30 शतक और 60 अर्धशतक निकले हैं। अब एक बार फिर से इंग्लैंड टीम को रूट से ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola