India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर दोनों टीमें हैदराबाद में जमकर अभ्यास कर रही हैं। वहीं टेस्ट सीरीज से पहले पिच का मुद्दा एक बार फिर से गरमा गया है। जिसको लेकर अब पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय टीम को पिच के चक्कर में न पड़ने की सलाह दी है।
पूर्व दिग्गज ने भारतीय टीम को ये भी याद दिलाया कि पिच की वजह से ही आपको विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था, अहमदाबाद में फाइनल मैच के लिए स्लो पिच तैयार की गई थी। जिसके चलते भारतीय बल्लेबाज काफी दबाव में दिखे थे। अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐसी गलती नहीं करना चाहेगी।
आकाश चोपड़ा की टीम इंडिया को सलाह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा समय के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिच को लेकर बात करते हुए बताया कि मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर पिच कैसी होनी चाहिए। क्या पिच रैंक टर्नर होनी चाहिए? लेकिन मैं पिछले काफी समय से ये कहता आ रहा हूं कि टीम इंडिया को पिच के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। आप इसके चलते ही वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भी हारे थे। मेरा मानना है कि आपको पिच क्यूरेटर को बस ये इंट्रक्शन देना चाहिए कि आप अपने हिसाब से ऐसी पिच बनाओ जिस पर मैच का रिजल्ट आ सके।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: हैदराबाद में खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच, कब और कहां Free में देख सकते हैं Live
भारत के लिए अहम टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज भारतीय टीम के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से काफी अहम है। अगर टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासिल करती है तो वो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपनी मजबूत दांवेदारी पेश करेगी। सीरीज से पहले टीम इंडिया की थोड़ी मुश्किलें भी बढ़ी है क्योंकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर रहने वाले है। अभी तक टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines