India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। दोनों ही टीमें इस सीरीज के लिए अपनी कमर कस चुकी है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज काफी अहम है। सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे से ही शुरू हो जाएगा। ऐसे में फैंस का उत्साह भी सातवें स्थान पर पहुंच चुका है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया था। चलिए हम आपको बताते हैं पहले टेस्ट मैच के लिए क्या हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, सिर्फ गावस्कर और सचिन कर पाए ऐसा
यशस्वी के लिए हो सकता है आखिरी मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड का ऐलान हो गया है। इन 2 मैचों में भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखने के बाद बाकी के 3 मैचों के लिए टीम का स्क्वाड का ऐलान होगा। भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया था, लेकिन खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिलता है या नहीं, यह बड़ा सवाल है।
https://twitter.com/CricketFreakD3/status/1748594525507878988
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड के लिए खेल रहा भारत में जन्मा बल्लेबाज, पहले ही मैच में ठोक डाला ताबड़तोड़ शतक
अय्यर का बल्ला रहा था खामोश
श्रेयस अय्यर को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा था। इस सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया था। केएल राहुल ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शतकीय पारी भी खेली थी। चलिए आपको बताते हैं इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines