Rohit Sharma did Big Mistake: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के कप्तान रोहित शर्मा से बड़ी गलती हो गई है। रोहित शर्मा को भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बात नहीं मानना भारी पड़ा है। बुमराह के बार-बार बोलने के बाद भी रोहित शर्मा ने बुमराह की एक नहीं सुनी इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। यह खामियाजा अधिक बड़ा हो सकता था, लेकिन बुमराह ने अपनी अगली ही ओवर में गलती सुधार ली। चलिए आपको बताते हैं रोहित शर्मा से क्या गलती हुई है।
रोहित से क्या गलती हुई
इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी कर रही है। भारत ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 436 रन बना दिया है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए आई और शानदार खेल दिखाने लगी। इंग्लैंड ने सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था। भारत को विकेट की सख्त जरूरत थी, इंग्लैंड के खिलाड़ियों की मैदान पर नजर जमती जा रही थी। इस कड़ी में जसप्रीत बुमराह 17वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और बेन डकेट को मुश्किल गेंद डाली। गेंद बल्लेबाज के पैड पर जा लगी और बुमराह ने जोरदार अपील की, लेकिन फिर भी अंपायर ने आउट नहीं दिया। बुमराह ने रोहित शर्मा से रिव्यू की मांग करने को कहा, लेकिन रोहित ने कीपिंग कर रहे श्रीकर भरत से बात की और रिव्यू लेने से मना कर दिया।
बुमराह ने सुधार ली अपनी गलती
बुमराह के कई बार बोलने के बाद भी रोहित ने अंपायर से रिव्यू की मांग नहीं की। बाद में जब देखा गया, तो बेन डकेट साफ आउट थे। गेंद विकेट को छू रही थी। इस तरह रोहित शर्मा ने बुमराह की बात नहीं मानकर गलती कर दी। अगर रोहित ने बुमराह के कहने पर रिव्यू ले लिया होता, तो डकेट पहले ही आउट हो सकते थे। हालांकि बुमराह ने बाद में अपनी गलती सुधारी और 19वें ओवर में डकेट को सीधा बोल्ड कर दिया। बुमराह ने 19वें ओवर की 5वीं गेंद पर डकेट का डंडा उखाड़ दिया और खिलाड़ी को 47 रनों के निजी स्कोर पर आउट होना पड़ा।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 3rd टेस्ट में विराट कोहली की होगी वापसी, इस खिलाड़ी का पत्ता कटना तय!
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: रवींद्र जडेजा के साथ हुई चीटिंग! ‘अंपायर ने खिलाड़ी को दिया गलत OUT’? भड़के फैंस
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
6 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
7 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines