India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर प्लेइंग इलेवन ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा दी है। भारत भले ही विशाखापट्टनम टेस्ट मैच जीत लिया है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इस बात को भली भांति समझ पा रहे हैं कि कई खिलाड़ी फॉर्म में नहीं हैं, जिन्हें टीम से बाहर करना होगा। नहीं, तो हर मैच में एक अकेले यशस्वी जायसवाल कुछ खास नहीं कर सकेंगे। ऐसे में तीसरे टी20 से भारत के 5 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं वह 5 खिलाड़ी जो अगले मैच के प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: अगर भारत भी बैजबॉल स्टाइल में खेले Test, तो कैसी होगी Playing 11, क्या Rohit-Virat होंगे बाहर?
जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच जीतने के बाद अपडेट आ रही है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले से आराम दिया जा सकता है। ऐसे में बुमराह अगले मैच से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा श्रीकर भरत और रजत पाटीदार भी टीम से बाहर हो सकते हैं। बता दें कि विराट कोहली की जगह रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनके बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में विराट कोहली की वापसी के बाद पाटीदार टीम से बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा श्रीकर भरत को भी टीम से बाहर किया जाएगा और उनकी जगह एक बार फिर से केएल राहुल को ही कीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ‘टीम में खल रही विराट कोहली की कमी’ वापस बुलाने के लिए रोहित शर्मा ने लगा दिया पूरा जोर
श्रीकर भरत का कटेगा पत्ता
बता दें कि शुरुआती 2 मुकाबले के लिए टीम में केएस भरत को शामिल किया गया था। भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि केएल राहुल अगर कीपिंग करते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी पर इसका असर पड़ता है, इस कारण से उनसे कीपिंग नहीं कराई जाएगी। लेकिन इन 2 मुकाबले में श्रीकर भरत ने जिस तरह से कीपिंग की है और बतौर बल्लेबाज रन भी नहीं बनाया है, ऐसे में टीम से उनका बाहर होना तय माना जा रहा है। श्रीकर भरत की जगह केएल राहुल की वापसी होगी और उन्हें ही कीपिंग की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: श्रेयस अय्यर का फ्लॉप शो, गिल की फिटनेस पर सस्पेंस; क्या अब सरफराज की लगेगी लॉटरी?
अय्यर का भी होगा सूपड़ा साफ
इसके अलावा भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की भी तीसरे टेस्ट में वापसी हो सकती है। जडेजा चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन अब तीसरे टेस्ट में खिलाड़ी की वापसी हो सकती है। अगर जडेजा आते हैं, तो कुलदीप यादव को टीम से बाहर जाना पड़ेगा। इसके अलावा श्रेयस अय्यर एक ऐसे खिलाड़ी हैं,जिन्हें लंबे समय से टीम में शामिल किया जा रहा है, लेकिन उनके बल्ले से भी रन देखने को नहीं मिल रहा है। अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ भी दोनों टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया जा सकता है। सरफराज को दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। ऐसे में तीसरे टेस्ट में सरफराज को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
भारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
30 mins agoइन 5 खिलाड़ियों की डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
34 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
2 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
2 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines