Why Mohammed Siraj out from 2nd Test: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को विशाखापट्टनम टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा कि सिराज लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हैं इस कारण से उन्हें आराम दिया गया है। लेकिन सिराज के कुछ ऐसे आंकड़े निकलकर सामने आ रहे हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सिराज को आराम नहीं दिया गया है बल्कि टीम से खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल का फ्लॉप शो जारी, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निकाली भड़ास
हैदराबाद टेस्ट में विकेट से अछूता रहा गेंदबाज
विशाखापट्टनम टेस्ट में मोहम्मद सिराज की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है। मुकेश को भी लगातार टीम में मौके दिए जा रहे हैं। अब एक बार फिर से सिराज को बाहर कर मुकेश को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। सिराज का टीम से बाहर होना कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बता दें कि मोहम्मद सिराज को हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया था, लेकिन इस मैच की दोनों पारियों को मिलाकर भी सिराज एक विकेट भी नहीं ले सके थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं शायद सिराज को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:- Poonam Pandey ने जब कहा था- इंडिया वर्ल्ड कप जीता तो उतार दूंगी सारे कपड़े, हुआ था खूब विवाद
मुकेश कुमार को टीम में मिली जगह
मोहम्मद सिराज से हैदराबाद टेस्ट मैच की पहली पारी में सिर्फ 4 ओवर कराए गए थे, इस पारी में खिलाड़ी ने 4 ओवर में 28 रन लुटाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में खिलाड़ी से 7 ओवर गेंदबाजी कराई गई थी, इस दौरान खिलाड़ी ने 22 रन लुटाए, लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके। पहले टेस्ट के बाद से ही उम्मीद जताई जा रही थी कि खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया जाएगा, क्योंकि वह एक भी विकेट नहीं ले सके हैं। अब दूसरे टेस्ट मैच से खिलाड़ी को बाहर कर दिया गया है। अगर मुकेश कुमार इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और विकेट लेने में कामयाब रहते हैं, तो सिराज की इस सीरीज में वापसी मुश्किल हो जाएगी।
संबंधित खबरें
गंभीर ने न्यूजीलैंड दौरे पर टीम को दी थी सख्त चेतावनी, तिलक ने किया खुलासा
14 mins agoशमी ने रणजी ट्रॉफी में ढाया कहर, 5 विकेट लेकर बंगाल को दिलाई जीत
14 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
16 mins agoवैभव OUT, ईशान IN… NZ के खिलाफ चौथे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग 11
51 mins agoसिर्फ 3 मैचों के बाद बाहर हो सकते हैं भुवनेश्वर, अश्विन ने किया बड़ा दावा
1 hr agoटीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी, ईशान किशन ने शुरू किया अभ्यास
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, तो ODI सीरीज में कौन लेगा जगह? ये 3 हैं दावेदार
2 hrs agoईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
2 hrs agoऑकलैंड में न्यूजीलैंड की हार पक्की? टीम इंडिया का रिकॉर्ड कर देगा हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines