Aakash Chopra on Ishan Kishan: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल लही है। इस सीरीज के लिए भी विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टीम में नहीं चुना गया है। जिसके बाद अब ईशान किशन को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने चिंता जाहिर की है। दरअसल लंबे समय से ईशान किशन क्रिकेट मैदान से दूर हैं न तो वे टीम इंडिया में खेले और न ही घरेलू क्रिकेट में ईशान को खेलते हुए देखा गया है। ईशान अचानक से ऐसे गायब हुए हैं जो फैंस को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली गई दिसंबर 2023 में टी20 सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद से ईशान टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।
आकाश चोपड़ा को हुई ईशान की चिंता
ईशान किशन को साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन मानसिक थकान के चलते विकेटकीपर ने अपना नाम इस सीरीज से वापस ले लिया था। तब से ईशान किशन गायब दिख रहे हैं। जिसके बाद अब टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि ईशान किशन को क्रिकेट से ब्रेक पर गए हुए काफी समय हो गया है। उन्होंने काफी समय से क्रिकेट नहीं खेला है। मुझे उम्मीद हैं कि ईशान ठीक हो और वो जहां भी है खुश हो।
रणजी ट्रॉफी में भी नहीं खेले ईशान
टीम इंडिया के ब्रेक लेने के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड ने ईशान किशन को रणजी ट्रॉफी में खेलने की सलाह दी थी। लेकिन इसके बाद भी ईशान किशन रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं पहुंचे थे। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि ईशान किशन का ज्यादा फोकस फ्रेंचाइजी क्रिकेट की तरफ है और उन्होंने टीम में अनुशासनहीनता की है। जिसके चलते बीसीसीआई ने उनको टीम से बाहर करके सजा दी है। इन सभी रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा था कि ये सभी खबरें झूठी है। ईशान किशन ने टीम में कोई अनुशासनहीनता नहीं की है। बल्कि मानसिक थकान के चलते उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक मांगा था।
क्रिकेट से ब्रेक पर जाने से पहले ईशान किशन काफी शानदार फॉर्म में थे लेकिन अचानक से ब्रेक पर जाकर उनके करियर पर भी कई सवाल उठने लगे थे। सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी चर्चा भी हुई। कई यूजर्स ने तो ये तक कह दिया था कि ईशान किशन ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपने पैरो पर कुल्हाड़ी मार ली। जिसके चलते अब उनकी टीम से लंबे समय तक छुट्टी हो सकती है। हालांकि अब ईशान किशन ने हार्दिक पांड्या के साथ प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया है। जो फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni के बैट पर लगा बचपन के दोस्त की शॉप का स्टीकर, ‘माही’ का याराना देख फैंस खुश
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: नंबर 1 गेंदबाज बनने के बाद भी खुश नहीं है बुमराह, गेंदबाज के पोस्ट से मची खलबली
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
20 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
30 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines