India vs England India Squad Final Three Tests: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। विराट कोहली सीरीज के तीनों मैचों से बाहर हो गए है। इसके अलावा पहले मैच में चोटिल होने वाले केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को भी टीम में शामिल किया गया है। इसके चोट के चलते श्रेयस अय्यर भी पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। वहीं एक नए खिलाड़ी को तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है।
आकाश दीप को मिला मौका
बीसीसीआई ने 10 फरवरी को सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया। इस दौरान तीन टेस्ट मैचों के लिए एक नए खिलाड़ी को शामिल किया गया है। जी हां हम बात कर रहे हैं बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप की। आकाश दीप को पहली बार टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इससे पहले आकाश दीप को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलते हुए देखा गया था। जिसमें आकाश दीप ने शानदार प्रदर्शन करके सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खीचा था। अब आकाश को बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में टीम इंडिया में शामिल किया गया है।
तीन टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, केएल राहुल*, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (डब्ल्यूके), केएस भरत (डब्ल्यूके), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
विराट कोहली पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से कहा गया कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों के चलते सीरीज के बचे तीन मैचों से भी बाहर रहेंगे। बीसीसीआई विराट कोहली के फैसले का पूरा सम्मान करता है। इसके अलावा केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की भागीदारी भी बीसीसीआई मेडिकल टीम के अधीन है।
बता दें, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को हैदराबाद टेस्ट मैच के दौरान चोट लग गई थी जिसके बाद ये दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। जिसके बाद दूसरे टेस्ट मैच के लिए सरफराज खान और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। वहीं अब सरफराज और ध्रुव को आगे के तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- U19 World Cup Final: भारत को 8 में से पांच बार मिली जीत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी नहीं हारी टीम इंडिया
ये भी पढ़ें:- AFG vs SL: मैच में बने 720 रन, मोहम्मद नबी-उमरजई का तूफान; अफगानिस्तान ने हारकर भी जीता दिल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कौन हैं बिहार के तेज गेंदबाज आकाश दीप? टेस्ट सीरीज के लिए टीम में होंगे शामिल!
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines