Team India Did these 3 Mistakes: भारतीय टीम ने हैदराबाद में जीता हुआ टेस्ट मैच गंवा दिया है। एक पल के लिए ऐसा लग रहा था कि भारत आसानी से इस मैच को अपनी झोली में डाल लेगा, लेकिन भारत को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय टीम से कई गलतियां हुई हैं, जिसके कारण से मैच गवाना पड़ा है। अगर भारतीय टीम हैदराबाद में मिली हार से ये 3 सीख नहीं लेती है, तो हो सकता है कि फिर से मैच का अंजाम यही होगा। चलिए आपको बताते हैं भारतीय टीम क्या 3 सुधार कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: भारत की हार के बाद आया कोच का बयान, जानें किसे ठहराया इसका जिम्मेदार
फुल टाइम बॉलर के साथ अलग रवैया
हैदराबाद टेस्ट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। रिकॉर्ड के आधार पर किसी ने सोचा नहीं होगा कि भारत को मुकाबले में इतनी आसानी से हार मिलेगी, लेकिन भारतीय टीम महज 230 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। बता दें कि भारतीय टीम ने पहले टेस्ट मैच में कई गलतियां की है, जिसके कारण से करारी हार मिली है। पहली गलती हुई मोहम्मद सिराज को अधिक ओवर नहीं देने का फैसला। यह सचमुच हैरान करने वाला फैसला है कि मोहम्मद सिराज एक फुल टाइम गेंदबाज है, लेकिन फिर भी टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर खिलाड़ी से सिर्फ 11 ओवर गेंदबाजी कराई गई है। सिराज ने पहली पारी में 4 ओवर गेंद डाली और दूसरी पारी में 7 ओवर गेंद डाली है। वह एक मैच विनर गेंदबाज हैं, लेकिन फिर भी कप्तान ने उनपर भरोसा नहीं जताया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार ऑलराउंडर मैच के दौरान लड़खड़ाता हुआ दिखा
ओली पोप को मिला था जीवनदान
टीम इंडिया से दूसरी गलती फील्डिंग में हुई है। जब इंग्लैंड के शतकवीर ओली पोप ने शतक जड़ा था, तभी उनका कैच हवा में उठा था, लेकिन भारत के खिलाड़ी कैच नहीं ले सके। टीम इंडिया ने शतक लगाकर खेल रहे खिलाड़ी को जीवनदान दे दिया था। पोप ने भी इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और अपनी पारी को 190 पार पहुंचा दिया। यहां तक कि केएल राहुल ने भी आखिरी में पोप का आसान कैच ड्रॉप कर दिया था। ऐसे में भारतीय टीम को अपनी फील्डिंग और अधिक दुरुस्त करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टॉम हार्टले ने डेब्यू में रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
रोहित शर्मा का संभलकर नहीं खेलना
भारत के कप्तान रोहित शर्मा को टीम की जिम्मेदारी लेते हुए संभलकर खेलने की जरूरत थी और दूसरे एंड पर खेलने वाले बल्लेबाज को हमलावर रहने की जरूरत थी। रोहित शर्मा काफी सीनियर खिलाड़ी हैं, ऐसे में अगर वह मैदान पर सिर्फ डटे रहते, तो सामने वाले बल्लेबाज को कॉन्फिडेंस मिलता। विराट कोहली इस मैच में के हिस्सा नहीं थे, अगर विराट होते तो रोहित शर्मा अपनी मन पसंदीदा पारी खेल सकते थे, क्योंकि रोहित के आउट होने के बाद संभालने के लिए कोहली थे, लेकिन कोहली के ना होते हुए भी रोहित ने अपने पुराने रवैये में खेला, इसके कारण से वह जल्दी आउट हो गए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा है।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
56 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines