Hyderabad Highest Run chase in Test: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद टेस्ट मैच बेहद अजीब मोड़ पर आ चुका है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऐसा लग रहा था कि भारत इस मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लेगा। भारतीय टीम ने दूसरे दिन तक मैच पर मजबूत पकड़ बना रखी थी। लेकिन मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाड़ी ओली पोप ने पूरी बाजी ही पलट दी। ओली पोप अकेले मैदान पर टिके रह गए और मुश्किल मैदान पर भारत को जीत के लिए 231 का लक्ष्य दे दिया है। अब भारत की इस मैच में हार लगभग तय मानी जा रही है। हैदराबाद के मैदान पर आंकड़े बताते हैं कि भारत इस मुकाबले को नहीं जीत पाएगा। चलिए आपको बताते हैं चेज करने के लिए कैसा है हैदराबाद का मैदान।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: केएल राहुल से हो गई बड़ी चूक, भारत को गंवाना पड़ सकता है मैच
हैदराबाद में सफल रन चेज
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला ही मुकाबला खेला जा रहा है, लेकिन यह मैच बेहद ही रोमांचक हो गया है। इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य दिया है। लेकिन आपको बता दें कि इस मैदान पर आज तक इतना बड़ा स्कोर कभी चेज ही नहीं हुआ है। इस मैदान पर अभी तक का सबसे सफल रन चेज सिर्फ 72 रनों का है। भारत ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में यह लक्ष्य चेज किया था। इसके अलावा भारत ने एक और सफल रन चेज न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था। इस मैच में भारत ने सिर्फ 21 रन चेज कर मैच अपने नाम किया था। हैदराबाद का टेस्ट में सबसे सफल रन चेज ही सिर्फ 72 रनों का है, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आज भारत इस मुकाबले को कैसे अपने नाम कर पाएगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG Live 1st Test Day 4 Updates: इंग्लैंड की टीम 420 ऑल आउट, भारत को जीत के लिए चाहिए 231 रन
268 का लक्ष्य हासिल नहीं कर सका था भारत
जिस मैदान पर अधिकतम रन चेज ही सिर्फ 72 रनों का हो, उस मैदान पर 231 का लक्ष्य बड़ा टारगेट हो जाता है। भारत ने भी साल 2017 में इसी मैदान पर बांग्लादेश को जीत के लिए 459 का लक्ष्य दिया था, लेकिन बांग्लादेश टारगेट हासिल नहीं कर पाए थे और मुकाबला 208 रनों से अपने नाम कर लिया था। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने साल 1969 में भारत को जीत के लिए 268 का लक्ष्य दिया था, जबकि 2010 में भारत को जीत के लिए 327 का लक्ष्य दिया था, लेकिन भारत दोनों में से एक भी लक्ष्य हासिल नहीं कर सका था। कीवी टीम के खिलाफ दोनों मुकाबले ड्रॉ रहे थे। अब देखने वाली बात होगी कि भारत इस मैदान पर इतिहास रचने में कामयाब रहता है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
16 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines