India vs England Head to Head: भारत और इंग्लैंड के बीच जल्द ही टेस्ट सीरीज का आगाज होने वाला है। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 जनवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें अपनी कमर कस चुकी है। क्या आपको पता है कि अभी तक दोनों देशों के बीच कुल कितने टेस्ट मैच खेले गए हैं और इसमें किस टीम का पलड़ा भारी है। चलिए हम आपको टेस्ट में भारत और इंग्लैंड के बीच हेड टू हेड टक्कर का रिकॉर्ड बताते हैं।
https://twitter.com/CricketFreakD3/status/1748594525507878988
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फैंस के लिए फिर आई बुरी खबर, ऋषभ पंत की हेल्थ पर बड़ा अपडेट
इंग्लैंड जीत चुका है 50 मैच
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड को जीत मिली थी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पहली जीत साल 1961/62 में मिली थी। दोनों टीमों के बीच आखिरी टेस्ट सीरीज 2021-22 में खेली गई थी। 5 मैचों की यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक कुल 131 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। टेस्ट में इंग्लैंड का रिकॉर्ड भारतीय टीम से कहीं बेहतर है। इंग्लैंड ने 131 मैचों में से 50 मुकाबले अपने नाम कर लिया है। जबकि भारत के नाम सिर्फ 31 मैच रहा है।
ये भी पढ़ें:- Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्सव, जानें कौन-कौन खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या
50 मुकाबले रहे हैं ड्रॉ
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए कुल मुकाबले में 50 मैच ड्रॉ भी रह चुके हैं। बता दें कि भारतीय टीम को अपने होम ग्राउंड पर कुल 22 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा भारत को इंग्लैंड में कुल 9 मुकाबले में जीत मिली है। इंग्लैंड की बात करें तो, उसे अपने होम ग्राउंड पर कुल 36 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि भारत में 14 मुकाबले में अपना परचम लहराया है। इससे साफ है कि इंग्लैंड का पलड़ा भारत से कहीं अधिक भारी है, लेकिन भारतीय टीम इन दिनों जिस प्रकार का प्रदर्शन कर रहे हैं, इंग्लैंड के लिए भारत को हराना आसान नहीं होगा।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
12 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
35 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines