India vs England T20 Series DACCI: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से जहां टेस्ट सीरीज होनी है। वहीं 28 जनवरी से इंग्लैंड की दिव्यांग टीम पहली बार भारत का अपना दौरा शुरू करेगी। भारत और इंग्लैंड की दिव्यांग टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी। क्रिकेट की दुनिया के लिए यह ऐतिहासिक मौका होगा। Differently Abled Cricket Council of India (DACCI) ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों की यह सीरीज दुनिया में एक नया अध्याय शुरू करेंगी। इससे पहले अक्सर ब्लाइंड क्रिकेट की चर्चा रही है।
जय शाह का अदा किया धन्यवाद
इंग्लैंड की दिव्यांग टीम इस दौरे पर 28 जनवरी से 6 फरवरी तक पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। DACCI की तरफ से बीसीसीआई सचिव जय शाह का धन्यवाद अदा किया गया। उसने कहा कि जय शाह जी का सपोर्ट और गाइडेंस इस ऐतिहासिक दौरे को संभव करने में सबसे ज्यादा उपयोगी रहा है। उन्होंने दिव्यांगजनों को क्रिकेट की दुनिया में एक नहीं पहचान देने के लिए इस पहला का साथष दिया। इसके अलावा गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनिल पटेल का भी समर्थन के लिए धन्यवाद अदा किया गया। यह सभी मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम स्थित बी ग्राउंड और अन्य मैदानों पर होंगे।
इस सीरीज का शेड्यूल
- January 27: अभ्यास सत्र – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
- January 28: पहला T20 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
- January 30: दूसरा T20 – नरेंद्र मोदी स्टेडियम बी ग्राउंड
- February 1: तीसा T20 – गुजरात कॉलेज ए ग्राउंड
- February 3: चौथा T20 – रेलवे ग्राउंड
- February 6: पांचवां T20, क्लोजिंग सेरेमनी- नरेंद्र मोदी स्टेडियम
जब गुजरात के अहमदाबाद में यह सीरीज खेली जाएगी। उसी दौरान इंग्लैंड की नेशनल टीम भी भारत के दौरे पर होगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरे को स्वीकृति दी है। इंग्लैंड की सीनियर टीम भारत के दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगी। इसकी शुरुआत 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच से होगी।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: क्या विराट कोहली पहले टेस्ट से होंगे बाहर? Playing 11 में किसे मौका देंगे रोहित शर्मा
यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव अगली सीरीज से बाहर! SKY की वापसी पर सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs ago3 दिन बाद मैदान पर उतरेंगे रोहित-विराट, देखें IND vs NZ सीरीज का शेड्यूल
4 hrs agoLIVE: भारतीय टीम को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन 4 रन बनाकर हुए आउट
4 hrs agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
5 hrs agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
6 hrs ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
7 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines