India vs England 3rd Test: भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हराया। जिसके बाद तीसरे टेस्ट मैच से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने खबरें सामने आ रही है। जसप्रीत बुमराह अभी तक इस सीरीज में काफी शानदार लय में दिखाई दिए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में तो जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने दोनों पारियों में मिलाकर 9 विकेट अपने नाम किए। जिसके चलते बुमराह को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। अब रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि जसप्रीत बुमराह राजकोट में खेले जाने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो सकते हैं।
बड़ी वजह आई सामने
जसप्रीत बुमराह का मौजूदा फॉर्म कमाल का है इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अभी तक जसप्रीत बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। बावजूद उनके तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होने की खबरें सामने आ रही है। अब इसकी बड़ी वजह भी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 के वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट मैच के लिए आराम देने और सीरीज बाकी बचे दो मैचों के लिए बुमराह की टीम में वापसी पर विचार कर रहा है। हालांकि तीसरे टेस्ट मैच में अभी 10 का समय बाकी है लेकिन आगे के वर्कलोड को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ऐसा कर सकता है।
तीसरे टेस्ट मैच के लिए जल्द ही होगा टीम इंडिया का ऐलान
रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाखापट्टनम टेस्ट मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड, कप्तान रोहित शर्मा और चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच काफी लंबी बातचीत हुई। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अब तीसरे टेस्ट मैच के लिए 6 फरवरी को टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। जिसमे ये देखने को मिल सकता है कि तीसरे टेस्ट मैच से जसप्रीत बुमराह बाहर रहेंगे। दूसरी तरफ टीम मैनेजमेंट भी बुमराह पर इसको लेकर दबाव डालना नहीं चाहता है।
दूसरे टेस्ट में दिखा जसप्रीत बुमराह का जलवा
विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी कमाल की रही। पहले बल्लेबाजी में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इस पारी में जायसवाल के बल्ले से 209 रन निकले थे। इसके बाद दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक जड़ा। दूसरी पारी में गिल ने 104 रनों की पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने मोर्चा संभाला। जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में अगर तीसरे टेस्ट मैच से बुमराह बाहर होते हैं तो टीम इंडिया के लिए ये एक बड़ा झटका होगा।
ये भी पढ़ें;- IND vs ENG : विशाखापट्टनम टेस्ट में हार के बाद बेन स्टोक्स का रोना शुरू, DRS पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: विराट कोहली की वापसी पर बड़ा अपडेट, राहुल द्रविड ने किया साफ
संबंधित खबरें
ईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
26 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
52 mins agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
1 hr agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
2 hrs ago2 मैचों में फ्लॉप होने के बाद भी भुवनेश्वर कुमार होंगे प्लेइंग 11 का हिस्सा
3 hrs agoईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
5 hrs agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines