India vs England 2nd Test: भारतीय टीम इंग्लैंड के साथ सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम के वाइजैग स्टेडियम में 2 फरवरी से खेलेगी। सीरीज का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड के हौंसला काफी बुलंद है। वहीं टीम इंडिया फिलहाल मेहमान टीम से सीरीज में पिछड़ती हुई दिख रही है। हैदराबाद के मैदान पर टीम इंडिया को पहले मैच में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन दूसरे मैच में टीम इंडिया वापसी करना चाहेगी। वहीं दूसरी तरफ विशाखापट्टनम के मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्म भी अच्छा रहा है।
वाइजैग में इंग्लैंड को पहले भी हरा चुका है भारत
इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2016 में विशाखापट्टनम के मैदान पर टेस्ट मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को धूल चटाई थी। इस मैच में टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई थी। विराट ने इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 167 और दूसरी पारी में 81 रनों की पारी खेली थी।
दूसरी तरफ इस मैच में आर अश्विन ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी। अश्विन ने इस मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके चलते टीम इंडिया ने पहली पारी में इंग्लैंड अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। इसके अलावा दूसरी पारी में आर अश्विन ने तीन विकेट हासिल किए थे। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
क्या इस बार जीतने में कामयाब होगी टीम इंडिया
भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले शानदार रिकॉर्ड को दोहराना चाहेगी। जो टीम इंडिया के लिए इतना आसान होने वाला नहीं है क्योंकि विशाखापट्टनम टेस्ट मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। जो टीम के लिए बहुत बड़ा झटका है। इसके अलावा टीम इंडिया के बल्लेबाज भी कुछ खास फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। जो खिलाड़ी फॉर्म में थे वो इंजरी के चलते दूसरे मैच में नहीं खेल पाएंगे। जी हां हम बात कर रहे हैं केएल राहुल और रवींद्र जडेजा की। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: कैसे जीतेंगे दूसरा टेस्ट मैच? शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की खराब फॉर्म ने बढ़ाई टेंशन
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, जैक लीच दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
15 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
51 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने किया कमबैक, अय्यर-राहुल ने संभाली पारी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines