India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच की दूसरी पारी में भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली है। मैच की पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति प्रदान की थी। भारत को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। इस कड़ी में भारत के एक इन फॉर्म खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: इरफान पठान ने बताया नाम, विश्व कप में किसे होना चाहिए कप्तान
उंगली में लगी है खिलाड़ी को चोट
भारत के स्टार बल्लेबाज जिन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली, वह चोटिल हो गए हैं। शुभमन गिल ने भारत की पारी संभालते हुए दूसरी इनिंग में शानदार शतक जड़ा था। लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे गिल ने टीम को बड़ा झटका दे दिया है। इस मैच के तीसरे ही दिन गिल फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। अब मैच के चौथे दिन गिल की चोट पर अपडेट आया है। शुभमन गिल मैच के चौथे दिन मैदान पर फील्डिंग के लिए नहीं उतरेंगे। गिल की उंगली में चोट लगी है। इस कारण से वह फील्डिंग करने में असमर्थ हैं। अब सोचने वाली बात है कि अगर गिल फीट नहीं होते हैं, तो उन्हें तीसरे टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल ने बताई फॉर्म में वापसी की कहानी, BCCI ने जारी किया Video
तीसरा टेस्ट खेलने पर सस्पेंस
शुभमन गिल ने ये शतक 13 पारियों के बाद लगाया है। गिल लंबे समय से फॉर्म में नहीं थे, इससे ऐसा लग रहा था कि वह टीम से बाहर हो जाएंगे। अगर तीसरे टेस्ट मैच में केएल राहुल और विराट कोहली वापसी कर जाते, तो गिल का पत्ता कटना तय था, लेकिन गिल ने विशाखापट्टनम टेस्ट में शतक जड़कर अपनी जगह एक बार फिर से पक्की कर ली है। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि गिल तीसरे टेस्ट में भी भारतीय टीम के हिस्सा होंगे।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines