India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में 2 फरवरी को खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर फिलहाल इंग्लैंड टीम 1-0 से आगे है। अब भारतीय टीम दूसरा मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। वहीं दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। क्योंकि दूसरे टेस्ट मैस से पहले टीम इंडिया के दो इनफॉर्म खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और केएल राहुल बाहर हो चुके हैं। जिसके बाद टीम में सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को शामिल किया गया है।
सरफराज खान का हो सकता है डेब्यू
सरफराज खान की टेस्ट टीम में एंट्री होने के बाद उनका परिवार और उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि सरफराज खान दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ एक और खिलाड़ी है जो अपना टेस्ट डेब्यू कर सकता है। जी हां हम बात कर रहे हैं विकेटकीपर बल्लेबाज रजत पाटीदार की।
रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए वनडे में तो डेब्यू कर चुके हैं। उनको साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम इंडिया में शामिल किया गया था। जिसके बाद रजत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था। हालांकि पहले मैच में उनको प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया था। अब उम्मीद है कि रजत को दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
पहला मैच हार चुकी है टीम इंडिया
पहला मैच हारकर अब टीम इंडिया के सामने दूसरे मैच को जीतने की चुनौती है। दूसरे मैच में टीम इंडिया विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल के बिना मैदान पर उतरने वाली है। ऐसे में टीम इंडिया के सामने थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है। हालांकि रोहित शर्मा का मौजूदा फॉर्म भी ज्यादा खास नहीं है। ऐसे में रोहित को दूसरे मैच में बड़ी पारियां खेलनी होगी।
दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान को टीम इंडिया में मिली जगह, पिता का पहला रिएक्शन आया सामने
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: सरफराज खान की टीम इंडिया में एंट्री से खुश हुए फैंस, सोशल मीडिया पर वायरल रिएक्शन
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines