---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

IND vs ENG: рд░рдЬрдд рдкрд╛рдЯреАрджрд╛рд░ рдХрд╛ рдбреЗрдмреНрдпреВ рддрдп! рдореИрдЪ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рдЗрдВрдЯрд░рд╡реНрдпреВ

India vs England 2nd Test: рджреВрд╕рд░реЗ рдЯреЗрд╕реНрдЯ рдореИрдЪ рдореЗрдВ рд░рдЬрдд рдкрд╛рдЯреАрджрд╛рд░ рдЕрдкрдирд╛ рдЗрдВрдЯрд░рдиреЗрд╢рдирд▓ рдЯреЗрд╕реНрдЯ рдбреЗрдмреНрдпреВ рдХрд░ рд╕рдХрддреЗ рд╣реИрдВред рдореИрдЪ рд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рд░рдЬрдд рдХрд╛ рдПрдХ рдЗрдВрдЯрд░рд╡реНрдпреВ рд╕рд╛рдордиреЗ рдЖрдпрд╛ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

India vs England 2nd Test: भारतीय टीम विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से शुरू होगा। इसको लेकर टीम इंडिया विशाखापट्टनम में जमकर तैयारी कर रही है। इस मैच से पहले टीम को दो बड़े झटके केएल राहुल और रवींद्र जडेजा के रूप में लगे हैं। केएल राहुल और रवींद्र जडेजा को पहले टेस्ट मैच के दौरान इंजरी हो गई थी, जिसके बाद अब ये दोनों खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।

वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली पहले से ही सीरीज के दो टेस्ट मैचों से बाहर हैं। अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के दो खिलाड़ी रजत पाटीदार और सरफराज खान टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों खिलाड़ियों में से किसको टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

---विज्ञापन---

मैच से पहले रजत पाटीदार ने कही बड़ी बात

दूसरे टेस्ट मैच से पहले रजत पाटीदार ने बीसीसीआई से खास बातचीत की। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रजत पाटीदार ने बताया कि मैनें रोहित भाई से बात की, जिसके बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया है। मैनें देखा रोहित भाई फील्ड पोजिशन को कैसे संभालते हैं। इंजरी के बाद वापसी करना और भारतीय टेस्ट टीम में जगह पाना मेरे काफी शानदार पल है। आगे विराट कोहली के लिए बोलते हुए रजत ने बताया कि मैनें हमेशा विराट कोहली को खेलते हुए देख है। उनका फुटवर्क और बॉडी मूवमेंट अद्भुत है। मैं हमेशा उनकी तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश करता हूं।”

---विज्ञापन---

रजत पाटीदार का मौजूदा फॉर्म काफी शानदार रहा है। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगातार दो शतक लगाए थे। इस दौरान ही रजत पाटीदार को इंग्लैंड के साथ होने वाले दूसरे मैच के लिए टेस्ट टीम के लिए चुना गया। अब फैंस को उम्मीद है कि दूसरे टेस्ट मैच में रजत पाटीदार टीम इंडिया के लिए अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Prithvi Shaw की लंबे समय के बाद टीम में वापसी! फिटनेस टेस्ट में हुए पास

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND Vs ENG: विशाखापट्टनम में इंग्लैंड को धूल चटा चुकी है टीम इंडिया, क्या इस बार होगी कामयाब?

First published on: Feb 01, 2024 12:50 PM

End of Article

About the Author

Vishal Pundir

рдореЗрд░рд╛ рдирд╛рдо рд╡рд┐рд╢рд╛рд▓ рдкреБрдВрдбреАрд░ рд╣реИ рдореИрдВ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣рд╛ рд╣реВрдВред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдореИрдВрдиреЗ News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 рдЬреИрд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓ рдореИрдВ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЬрд░реНрдирд▓рд┐рд╕реНрдЯ рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдЪреМрдзрд░реА рдЪрд░рдг рд╕рд┐рдВрд╣ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА (https://www.ccsuniversity.ac.in/) рд╕реЗ рд╕рд╛рд▓ 2019 рдореЗрдВ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдФрд░ рдЬрдирд╕рдВрдЪрд╛рд░ рдХреА рдбрд┐рдЧреНрд░реА рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рдХреА рдереАред рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola