India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सीरीज का पहला जीतकर 1-0 से आगे है। अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने दो बदलाव किए है। जहां एक तरफ जैक लीच इंजरी के चलते दूसरे टेस्ट से पहले ही बाहर हो गए थे तो वहीं तेज गेंदबाज मार्क वुड को भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर रखा गया है।
डेब्यू के लिए तैयार शोएब बशीर
इंग्लैंड टीम के युवा स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर इस सीरीज का पहला मैच वीजा विवाद के चलते नहीं खेल पाए थे। लेकिन हैदराबाद टेस्ट के दौरान वे टीम के साथ जुड़ गए थे। जिसके बाद अब उनको विशाखापट्टनम टेस्ट के लिए टीम की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। शोएब बशीर अब विशाखापट्टनम के मैदान पर इंग्लैंड के लिए अपना इंटरनेशनल टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। शोएब बशीर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके सभी को इंप्रेस किया था जिसके बाद से ही सेलेक्टर्स की नजरें उन पर थी।
जेम्स एंडरसन की हुई एंट्री
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग इलेवन में सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की भी वापसी हुई है। पहले मैच के लिए जेम्स एंडरसन को टीम में शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स के फैसले पर काफी सवाल भी उठे थे। अब मार्क वुड की जगह एंडरसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की प्लेइंग
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फॉक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए विशाखापट्टनम टेस्ट से पहले बढ़ी मुश्किलें, 12 साल बाद बना ऐसा अनचाहा संयोग
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रजत पाटीदार का डेब्यू तय! मैच से पहले सामने आया इंटरव्यू
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
54 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
56 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
2 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines