India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए। जिसके बाद टीम इंडिया के पास 398 रनों की बढ़त हासिल कर ली। अब दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य है। भारतीय टीम की तरफ से दूसरी पारी में शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 104 रनों की पारी खेली। गिल पिछली कई पारियों से फ्लॉप चल रहे हैं। जिसके बाद विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में गिल के बल्ले से शानदार शतक निकला।
दूसरी पारी में केएस भरत और अय्यर ने फिर किया निराश
दूसरी पारी के बाद भारतीय टीम के पास भले ही 398 रनों की बढ़त हो गई हो लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने एक बार फिर से अपनी खराब बल्लेबाजी से फैंस को निराश किया। जी हां हम बात कर रहे हैं श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत की। दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर 38 रन बनाकर आउट हुए। अपने खराब शॉट के चलते अय्यर को एक बार फिर से निराश होना पड़ा।
वहीं दूसरी पारी में केएस भरत ने महज 6 रन बनाए। इसके अलावा पहली पारी में केएस भरत ने 17 रन बनाए थे। जिसके बाद अब केएस भरत की जगह पर खतरा मंडराने लगा है। तीसरे मैच में केएल राहुल की भी वापसी हो सकती है। वहीं इस टेस्ट सीरीज के लिए ध्रुव जुरेल को भी टीम में शामिल किया गया है।
https://twitter.com/Jay_Cricket18/status/1754089935110566288
ध्रुव जुरेल का हो सकता है डेब्यू
इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को भी शामिल किया गया है। ध्रुव बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। ऐसे में हो सकता है कि तीसरे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा केएस भरत की जगह प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को शामिल करे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : सचिन तेंदुलकर ने शुभमन गिल पर लुटाया प्यार, फैंस बोले-‘सारा का सारा’ मामला साफ
ये भी पढ़ें:- Shubman Gill ने शतक लगाकर की कोहली-सचिन की बराबरी, जाते-जाते बची ‘प्रिंस’ की जगह
संबंधित खबरें
IND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
2 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
3 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
4 hrs agoभुवनेश्वर ने कमबैक मैच में रचा इतिहास, तोड़ा टिम साउदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines