हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: '600 रन का भी पीछा कर सकती है इंग्लैंड' वाईजैग टेस्ट पर जेम्स एंडरसन ने कही बड़ी बात

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड टीम ने विशाखापट्टनम टेस्ट मैच को जीतने के लिए अपने इरादे को साफ कर दिया है। हालांकि ये उतना आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
India vs England 2nd Test james anderson reaction England needs 399 runs to win the second Test Image Credit: Social Media

India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टोडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच पर टीम इंडिया की पकड़ काफी मजबूत दिखाई दे रही है। इंग्लैंड टीम को जीतने के लिए अभी 332 रन चाहिए। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसका हासिल करना इंग्लैंड के लिए उतना आसान नहीं है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब इंग्लैंड को अपना बैजबॉल क्रिकेट दिखाना होगा।

जिसके लिए इंग्लैंड टीम जानी जाती है। हालांकि आज तक टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई है। वहीं अब विशाखापट्टनम टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम के इरादे को जाहिर किया है।

‘600 रन भी बना सकती है इंग्लैंड’

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बताया कि भारतीय टीम चाहे जितना भी बड़ा स्कोर क्यों न बनाए हमें उसका पीछा करना है। भारतीय टीम ने तीसरे दिन अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। अब सोमवार को इंग्लैंड इस टारगेट को हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। एंडरसन ने बताया कि मैकुलम ने उनसे कहा था कि भारतीय टीम हमसे 600 रन आगे है लेकिन हम इसको हासिल करने की कोशिश करेंगे। हम बहुत अच्छी स्थिति में है और अभी भी हमारी मैच पर पकड़ अच्छी है।

विज्ञापन

तीसरे दिन इंग्लैंड ने बनाए 67 रन

विशाखापट्टनम टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे। इंग्लैंड को एक झटका बैन डकेट के रूप में लगा था। डकेट 28 रन बनाकर आउट हुए थे। तीसरे दिन इंग्लैंड को पहला झटका आर अश्विन ने दिया। अब इस मैच को जीतने के लिए टीम इंडिया को 9 विकेट और हासिल करने है तो वहीं इंग्लैंड टीम को 332 रन बनाने है।

ये भी पढ़ें:- ‘तुमसे बेहतर यूसुफ पठान’, इरफान पठान ने कराया बेगम का दीदार, पाकिस्तानी बांटने लगे ज्ञान

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: इंग्लैंड पर भारी पड़ेंगे 399 रन, आंकड़े देख खौफ में अंग्रेज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola