India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच विशाखापट्टनम के वाईजैग स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे मैच में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे। जिसके बाद टीम इंडिया के पास 398 रनों की बढ़त है। अब इंग्लैंड को ये मैच जीतने के लिए 399 रन बनाने है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट खोकर 67 रन बना लिए थे। अभी भी इंग्लैंड की टीम 332 रनों से पीछे है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इतना बड़ा टारगेट मेहमान टीम चेज कर पाएगी या नहीं।
ऐसा है इंग्लैंड का पुराना रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य है। इसको हासिल करना इंग्लैंड टीम के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। इससे पहले कभी भी इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में इतना बड़ा स्कोर चेज नहीं कर पाई है। आखिरी बार इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में 378 रनों के लक्ष्य को चेज किया था।
साल 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 378 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसको इंग्लैंड ने हासिल कर लिया था। लेकिन इस बार इंग्लैंड के सामने 399 रनों का लक्ष्य है वो भी भारतीय पिच पर। इन आंकड़ों को देखकर निश्चित तौर पर इंग्लिश टीम खौफ में होगी।
अब इंग्लैंड के पास इस टारगेट को हासिल करने के लिए दो दिन का समय बचा हुआ है। इसके अलावा इंग्लैंड के हाथ में 9 विकेट भी है। लेकिन दूसरी तरफ भारतीय टीम की गेंदबाजी भी काफी शानदार हो रही है। जसप्रीत बुमराह काफी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे हैं। पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट हासिल किए थे। ऐसे में एक बार फिर से दूसरी पारी में इंग्लैंड के सामने बुमराह की चुनौती होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के मुरीद हुए सहवाग, लिखी दिल छूने वाली बात
ये भी पढ़ें:- ‘तुमसे बेहतर यूसुफ पठान’, इरफान पठान ने कराया बेगम का दीदार, पाकिस्तानी बांटने लगे ज्ञान
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines