India vs England 1st Test, Shoaib Bashir Visa Controversy: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। इस मैच में इंग्लैंड के एक खिलाड़ी को जगह नहीं मिल पाई क्योंकि उनको भारत का वीजा नहीं मिल पाया था। वो खिलाड़ी है पाकिस्तानी मूल के स्पिनर शोएब बशीर। शोएब के पाकिस्तानी मूल के होने के कारण उनका वीजा अटक गया था। इंग्लैंड टीम के यूएई में कैंप के दौरान उन्हें कहा गया था कि लंदन जाकर भारतीय एम्बेसी से वीजा लेकर आएं। पर वह नहीं गए, इसके बाद जब वह इंग्लिश टीम के साथ भारत नहीं जा पाए तब यह मामला बढ़ा।
वीजा मामले पर नया अपडेट
अब इस मामले पर नया अपडेट आया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी कि शोएब बशीर को वीजा मिल गया है। वह इस वीकेंड तक यानी शनिवार तक इंग्लैंड की टीम के साथ हैदराबाद में ही जुड़ जाएंगे। गुरुवार से सोमवार (25 से 29 जनवरी) तक सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। वह पहले टेस्ट की टीम का तो हिस्सा नहीं बन पाए। अब पूरी उम्मीद है कि बशीर 2 से 6 फरवरी तक विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम में मौजूद रहेंगे। एक तरफ जहां शोएब को वीजा मिल गया है, वहीं इंग्लैंड की मीडिया और पूर्व खिलाड़ी इस पर अपनी बेतुकी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
वॉन और टफनेल ने उठाया ख्वाजा का मुद्दा
इंग्लैंड की मीडिया ने इस मुद्दे पर एक नया विवाद खड़ा कर दिया था। इंग्लिश जर्नलिस्ट इसको लेकर कह रहे थे कि इंग्लैंड टीम को टेस्ट मैच खेलने से मना कर देना चाहिए। इसके अलावा अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स माइकल वॉन और फिल टफनेल ने टेलीग्राफ के एक पोडकास्ट में इस मुद्दे को काफी ‘Outrageous’ कहा। यानी वह कहना चाहते हैं कि इस खिलाड़ी के साथ जो भी हुआ वो बुरा था। एक पाकिस्तानी मूल का होने के कारण इस युवा खिलाड़ी को इस स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए था। अब इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स ऐसा बोल रहे हैं। लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता कि काफी टाइम पहले ही स्क्वॉड जारी कर दिया गया था और वीजा के लिए भारत में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए नियम कड़े हैं।
याद किया उस्मान ख्वाजा का मुद्दा
दोनों इंग्लिश क्रिकेटर्स ने उस्मान ख्वाजा का भी मुद्दा उठाया। कंगारू खिलाड़ी को भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के भारत दौरे पर ऐसी परिस्थिति से गुजरना पड़ा था। दरअसल भारत और पाकिस्तान के रिश्ते हमेशा खराब ही रहे हैं। इसको देखते हुए दोनों देशों में आने-जाने के लिए वीजा के नियम कुछ सख्त हैं। इसलिए जहां इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी आराम से भारत आ जाते हैं। वहीं उस्मान ख्वाजा को पहले दिक्कत हुई थी और अब बशीर को भी ऐसा ही झेलना पड़ा। हालांकि, उन्हें बार-बार इस चीज के लिए बोला जा रहा था कि वह यूएई से यूके जाएं और भारत एम्बेसी में जाकर अपना वीजा लेकर आएं। पर उन्होंने खुद लेट किया और इसी कारण वह अब पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: हैदराबाद टेस्ट से क्यों बाहर हुए जेम्स एंडरसन? बेन स्टोक्स ने दिया बेतुका जवाब
यह भी पढ़ें- IND vs ENG:…तो इंग्लैंड की टीम नहीं खेलेगी हैदराबाद टेस्ट! शोएब बशीर के वीजा मामले पर बढ़ा विवाद
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
1 hr agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
2 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
4 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
5 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
6 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
6 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
7 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
8 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
8 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines