India vs England 1st Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मेहमान टीम ने जहां बुधवार को प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया था। वहीं भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को लेकर कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस से साफ संकेत मिल गए हैं। इसके बाद अटकलें लगने लगी हैं कि भारत के भी अंतिम 11 खिलाड़ी फाइनल हो चुके हैं। सबसे बड़ा सवाल जो है कि विराट कोहली की पोजीशन नंबर 4 पर कौन खेलेगा?
इसका जवाब भी अब मिलता दिख रहा है। क्योंकि एक दिन पहले कोच ने साफ किया था कि केएल राहुल बतौर बल्लेबाज खेलेंगे और कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस बात को दोहराया। यानी उनका खेलना नंबर 4 पर तय माना जा सकता है। वहीं श्रेयस अय्यर नंबर 5 पर खेलते नजर आ सकते हैं।
कौन होगा विकेटकीपर?
इसके अलावा अगर विकेटकीपर की बात करें तो केएस भरत के रूप में टीम के पास एक अच्छे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। साथ ही ध्रुव जुरेल भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं और रजत पाटीदार को विराट के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी बारी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। यानी विकेटकीपिंग भरत करते दिख सकते हैं। इसके बाद नंबर 7 पर रवींद्र जडेजा नजर आ सकते हैं और नंबर 8 व 9 पर क्रमश: अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन नजर आ सकते हैं। यह स्पिन तिकड़ी दिख सकती है। इंग्लैंड ने भी अपनी टीम में तीन स्पिनर और मार्क वुड के रूप में सिर्फ एक फुल टाइम पेसर को मौका दिया है।
टीम इंडिया के पांच गेंदबाज
अगर भारतीय टीम के गेंदबाजी लाइनअप की बात करें तो स्पिनर्स तीन खेलते नजर आएंगे। रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा स्पिन विभाग संभालेंगे। तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के कंधों पर पेस बैट्री की जिम्मेदारी होगी। सिराज का यह होम ग्राउंड भी है, ऐसे में उन पर नजरें टिकी होंगी। यानी इस तरह टीम इंडिया के यह 11 खिलाड़ी नजर आ सकते हैं। इसमें से कई नाम जहां तक पक्के भी हैं। अब अंतिम मुहर गुरुवार को रोहित शर्मा टॉस के बाद ही लगा पाएंगे।
टीम इंडिया की संभावित Playing 11
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड की Playing 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।
यह भी पढ़ें- IPL 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए खुशखबरी, स्टार खिलाड़ी ने BBL में टीम को बनाया चैंपियन
यह भी पढ़ें- IND vs ENG:…तो इंग्लैंड की टीम नहीं खेलेगी हैदराबाद टेस्ट! शोएब बशीर के वीजा मामले पर बढ़ा विवाद
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
3 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines