हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया ने बीच सीरीज एक खिलाड़ी को स्क्वॉड से निकाला, क्यों लिया गया ये फैसला?

India vs England Test Series, Indian Player Released: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट से पहले ही एक खिलाड़ी को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था।

विज्ञापन
India vs England 1st Test Star Player Released From Team India Squad (Image- BCCI X, Edited- News24)

India vs England Test Series, Indian Player Released: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ा फैसला लिया और एक खिलाड़ी को स्क्वॉड से रिलीज करते हुए निकाल दिया। उस खिलाड़ी का नाम है आवेश खान जिन्हें हैदराबाद टेस्ट से पहले टीम से रिलीज किया गया। उन्हें पहले टेस्ट के लिए शामिल भी नहीं किया गया।

क्यों टीम से बाहर हुए आवेश खान?

आपको बता दें कि आवेश खान पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं हैं। वहीं इसी कारण उन्हें रिलीज किया गया ताकि वह रणजी ट्रॉफी में 26 से 29 जनवरी तक अपनी टीम मध्य प्रदेश के लिए खेल सकें। इसके बाद वह 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ दोबारा जुड़ जाएंगे। इस बात की जानकारी बीसीसीआई द्वारा भी टॉस के दौरान किए गए एक्स पोस्ट में दी गई।

 

आवेश खान के बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने भी बताया कि वह अपनी रणजी टीम मध्यप्रदेश के लिए खेल सकें इसी कारण उन्हें टीम से रिलीज किया गया है। वहीं रजत पाटीदार को लेकर इस पोस्ट में बताया गया कि वह विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम के साथ जुड़ गए हैं।

विज्ञापन

हैदराबाद टेस्ट के लिए भारत की Playing 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

आवेश खान का कैसा है रिकॉर्ड?

आवेश खान साउथ अफ्रीका दौरे पर भी टीम के साथ थे। उन्हें टेस्ट डेब्यू का अभी इंतजार है। वह भारत के लिए 8 वनडे में 9 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 20 टी20 इंटरनेशनल खेलते हुए 19 विकेट अपने नाम किए हैं। अगर फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो आवेश खान के नाम 39 मैचों में 154 विकेट दर्ज हैं। उनके इसी रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- AUS vs WI: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी मैच खेले कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड ने भगाया दूर

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: जडेजा-अश्विन ने छुआ ‘502’ का मैजिक फिगर, बन गई भारत की सबसे सफल जोड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola