IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो मुकाबले जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। अब टीम इंडिया 1 मार्च से तीसरे मुकाबले के लिए इंदौर में उतरेगी। खास बात यह कि तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया ओपनिंग जोड़ी भी तीसरे टेस्ट में बदल सकती है।
राहुल की जगह गिल को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल अब तक दोनों टेस्ट की तीनों पारियों में फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अब राहुल की जगह धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका मिलेगा। क्योंकि गिल इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। ऐसे में तीसरे टेस्ट में गिल का खेलना पक्का माना जा रहा है।
और पढ़िए – NEP vs SCO: Sandeep Lamichhane ने बरपाया कहर, स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों को लूटा
वनडे और टी-20 में शतक लगा चुके हैं गिल
खास बात यह है कि हाल ही में शुभमन गिल वनडे और टी-20 में शानदार पारिया खेल चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी उन्होंने उसी के घर में टेस्ट सीरीज में शानदार शतक ठोका था, जबकि वनडे में दोहरा शतक और टी-20 में भी शानदार शतक वह बना चुके हैं। खास बात यह है कि पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में भी उन्होंने गाबा टेस्ट के दौरान निर्णायक पारी खेली थी। ऐसे में केएल राहुल के खराब फॉर्म के चलते अब शुभमन गिल को मौका मिलना तय माना जा रहा है।
शुभमन गिल का टेस्ट करियर
शुभमन गिल ने अब तक 13 टेस्ट की 25 पारियों में 32 की एवरेज से 736 रन बनाए हैं। इस दौरान शुभमन गिल ने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में गिल अब अपनी बारी के इंतजार में बैठे हैं। बता दें कि गिल के अलावा अभी टीम इंडिया में कुछ और भी बदलाव हो सकते हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: 4K में मिलेगा आईपीएल के मैचों का मजा, फ्री में ऐसे उठा पाएंगे लुत्फ
ईशान किशन का भी हो सकता है डेब्यू
शुभमन गिल के अलावा ईशान किशन को भी तीसरे टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। क्योंकि श्रीकर भरत ने अब तक ज्यादा प्रभावित नहीं किया है। हालांकि उन्होंने दूसरे टेस्ट की आखिरी पारी में जरुर 22 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली थी, जिससे टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही थी। लेकिन माना जा रहा है कि अगर कप्तान रोहित ने बदलाव किया तो वह ईशान किशन को भी टेस्ट में डेब्यू करा सकते हैं। लेकिन यह बात तय मानी जा रही है तीसरे टेस्ट में कुछ बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines