IND vs AUS 2nd T20: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आज यानी 26 नवंबर को दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे तिरुवनंतपुरम ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रद्द हो सकता है। ऐसे में फैंस के रोमांच पर पानी फिर सकता है।
क्यों रद्द हो सकता है मैच?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहले मुकाबले में धूल चटा दिया है। आज इस सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है, लेकिन मौसम विभाग ने चिंता बढ़ा दी है। बता दें कि तिरुवनंतपुरम में बारिश होना तय माना जा रहा है। अभी भी पिच गीली है और मैदान कवर से ढके हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज मैच के दौरान बारिश होने की संभावना 50 से 60 फीसदी तक है। इससे फैंस के रोमांच पर पानी फिर सकता है। फैंस को इंतजार है कि एक बार फिर से सूर्या की चमक देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश के कारण इस मंसूबे पर पानी फिर सकता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: Hardik को वापस लाकर पछताएगी मुंबई इंडियंस! पढ़ें 3 बड़े कारण
ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा नुकसान
अगर आज के मुकाबले में बारिश होती, है तो ऑस्ट्रेलिया को ज्यादा नुकसान होने वाला है। भारत पहले ही इस सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम कर चुका है। ऐसे में भारत अगर सिर्फ 2 मुकाबला अपने नाम कर लेता है, तो सीरीज पर कब्जा कर लेगा। अगर आज बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है, तो ऑस्ट्रेलिया के लिए अगला तीनों मुकाबला नॉकआउट होगा। सीरीज पर कब्जा करने के लिए तीनों मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को आज के मुकाबले में बारिश गहरा घाव दे सकती है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या GT छोड़ MI में होंगे शामिल, फिर कौन होगा गुजरात टाइटंस का कप्तान?
कप्तानी में भी चमके सूर्या
सूर्यकुमार यादव ने पहले मुकाबले में खूब धूम मचाया था। सूर्या ने बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में भारत को रिकॉर्ड जीत दिलाया था। भारत ने पहली बार टी20 में इतना बड़ा स्कोर चेज किया था। ऐसे में सूर्या से टीम की उम्मीद काफी बढ़ गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर सूर्या ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे, तो वह टी20 फॉर्मेट के परमानेंट कप्तान बन सकते हैं।
संबंधित खबरें
भारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
30 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
34 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
41 mins agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
43 mins agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
1 hr ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
2 hrs agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines