India vs Australia 2nd ODI: मोहाली में पहला वनडे हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी करना चाहेगा। मेहमानों के लिए दूसरा मैच करो या मरो वाला है। दोनों देशों के बीच दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर में खेला जाएगा। कंगारू टीम भारत में 2020-21 से वनडे सीरीज नहीं हारी है। उसका इरादा रिकॉर्ड बरकरार रखने का होगा। दूसरी तरफ यह मैच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के लिए अहम है। वह इस मुकाबले में इतिहास रच सकते हैं। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में अगर स्मिथ का बल्ला चला तो वह अपने ही देश के पूर्व क्रिकेटर के रन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। इसके लिए स्मिथ को 27 रन बनाने की दरकार है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: इंदौर में दोनों टीमों के लिए अद्भुत संयोग, जानें होल्कर स्टेडियम में कैसा टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड?
स्मिथ तोड़ सकते डेविड बून का रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले छठे बल्लेबाज हैं। उन्होंने टीम इंडिया के विरुद्ध अब तक 1186 रन बनाए हैं। इस दौरान स्मिथ ने भारतीय गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए 5 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। इंदौर में जब स्मिथ भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उतरेंगे तो उनकी निगाह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड बून के रिकॉर्ड पर होगी। डेविड बून ने भारत के विरुद्ध 29 वनडे में 1212 रन बनाए थे, जिनमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। बून को पीछे छोड़ने के लिए स्मिथ को सिर्फ 27 रन बनाने हैं। स्टीव स्मिथ अगर दूसरे वनडे में 27 रन बनाते हैं तो वह कंगारू टीम की तरफ से भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें बल्लेबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: दूसरे वनडे में सीरीज पर कब्जाने उतरेगी टीम इंडिया, दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े जानें
फॉर्म में नहीं हैं स्मिथ
स्टीव स्मिथ मौजूदा समय में फॉर्म में नहीं हैं। वह इस साल वनडे में संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह चोट की वजह से बाहर रहे। स्मिथ ने 2023 में अब तक 4 मैचों की तीन पारियों में सिर्फ 63 रन बनाए हैं। इन आंकड़ों से पता चलता है कि उनका प्रदर्शन काफी कमजोर रहा है। हालांकि स्मिथ का शुमार बड़े खिलाड़ियों में किया जाता है। ऐसे प्लेयर को फॉर्म में आने के लिए सिर्फ एक अच्छी इनिंग्स की जरूरत होती है।
यह भी पढ़ें: ODI World Cup 2023: ‘बाबर आजम अलग हैं…’ कोहली-रोहित के सवाल पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान
ऐसा है स्मिथ का वनडे रिकॉर्ड
स्टीव स्मिथ करीब 13 साल से वनडे में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 143 मैचों की 127 पारियों में 4980 रन बनाए हैं। एकदिवसीय मैचों में स्मिथ के नाम 12 शतक और 29 अर्धशतक दर्ज हैं। वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर 164 रन है।
संबंधित खबरें
‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
7 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
30 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
39 mins agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
51 mins agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
2 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines