Live Updates
IND Vs AUS ODI World Cup 2023: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय टीम ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 में विजयी आगाज किया है। इस मैच में भारत ने 2 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद राहुल और विराट की 165 रनों की साझेदारी के दम पर जीत दर्ज की।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live: विराट कोहली आउट
विराट कोहली 85 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने टीम को मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन अपना 48वां वनडे शतक लगाने से चूक गए।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live: राहुल का भी पचासा
विराट कोहली के बाद केएल राहुल ने भी पचासा पूरा किया। उन्होंने विराट के साथ टीम इंडिया को 2 रन पर 3 विकेट के बाद की मुश्किल स्थिति से निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी पूरी कर ली।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live: विराट ने ठोकी फिफ्टी
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकालते हुए पचासा जड़ा और चौथे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की।
विराट-राहुल के 50 की साझेदारी
लगातार तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम काफी मुश्किल में फस चुकी थी, लेकिन विराट कोहली और केएल राहुल की जोड़ी ने भारतीय टीम को मुश्किल से बाहर निकाला है। कोहली और राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारत का स्कोर 17 ओवर के बाद 56/3
भारत को एक और झटका
भारतीय टीम को एक और झटका लग गया है। श्रेयस अय्यर भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। भारत के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। पहले ईशान किशन फिर रोहित शर्मा इसके बाद श्रेयस अय्यर भी शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई है।
दूसरे ओवर में दूसरा झटका
ईशान किशन के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी आउट हो गए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में फंसी हुई है। भारत ने सिर्फ 2 रन पर दो विकेट गवा दिया है। रोहित शर्मा भी शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं।
शून्य के स्कोर पर आउट हुए ईशान
ईशान किशन शून्य के स्कोर पर आउट हो गए हैं। किशन को शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था, लेकिन किशन टीम की उम्मीद पर खड़े नहीं उतर सके और पहली ही गेंद पर शून्य के स्कोर पर चलते बने हैं। इस तरह भारत को पहली ही ओवर में पहला झटका लग गया है।
भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारतीय टीम 200 रनों का पीछा करने के लिए मैदान पर उतर चुकी है। भारत की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने के लिए उतरे हैं।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live: भारत को मिला 200 का लक्ष्य
ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.3 ओवर में 199 रन बनाकर सिमट गई। भारत के लिए स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 3, कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live: हार्दिक पांड्या को मिला विकेट
हार्दिक पांड्या ने इस पारी में अपना पहला विकेट लिया और एडम जैम्पा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कंगारू टीम ने 189 के स्कोर पर अपना 9वां विकेट खोया।
बुमराह को मिली दूसरी सफलता
भारत के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और विकेट अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने ऑसट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को चलता कर दिया है। यह ऑस्ट्रेलिया के लिए आठवां झटका है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 42.2 ओवर के बाद 165/8।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: अश्विन को मिली पहली सफलता
जडेजा और कुलदीप के बाद अश्विन ने भी ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। अश्विन ने कैमरून ग्रीन को सिर्फ 8 रन के स्कोर पर चलता कर दिया है। इस तरह भारतीय स्पिनरों ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के 6 खिलाड़ियों को आउट कर दिया है।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: ग्लेन मैक्सवेल आउट
कुलदीप यादव ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए कंगारू टीम को छठा झटका किया। वह 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: जडेजा की फिरकी में फंसे कंगारू
ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लगा है। जडेजा की फिरकी ने ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया है। जडेजा ने कंगारू के खिलफ तीसरा विकेट झटक लिया है। उन्होंने एलेक्स केरी को भी शून्य के स्कोर पर चलता कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29.4 ओवर के बाद 119/5
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: जडेजा ने झटका एक और विकेट
रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के एक और दिग्गज को पवेलियन की राह दिखा दी है। जडेजा ने मार्नस लाबुशेन को सिर्फ 27 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया है। ऐसे में जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को बैक टू बैक दो झटका दे दिया है। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 29.2 ओवर के बाद 119/4
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: जडेजा ने स्मिथ को किया क्लीन बोल्ड
भारत के दिग्गज स्पिनर रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दे दिया है। जडेजा ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड कर दिया है। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लग गया है। स्मिथ 46 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन को लौट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 27.1 ओवर के बाद 110/3।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: कुलदीप यादव ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता
कुलदीप ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 41 के स्कोर पर पवेलियन को लौट गए हैं। वॉर्नर और स्मिथ दोनों ने अपनी टीम की पारी बेहतर तरीके से संभाली है। ऐसा लग रहा था आज यह जोड़ी कमाल करने वाली है, लेकिन कुलदीप ने वॉर्नर को चलता कर दिया है।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की संभली पारी
ऑस्ट्रेलिया की पारी एक विकेट गिरने के बाद संभल चुकी है। डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेते हुए काफी संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 54/1
India vs Australia ODI World Cup 2023 Live updates: भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम को पहली सफलता मिल गई है। मिचेल मार्श जसप्रीत बुमराह की गेंद पर आउट हो गए हैं। विराट कोहली ने शानदार कैच पकड़ा है।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू
चेन्नई में खेले जा रहे मैच में ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग शुरू हो गई है। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की है।
India vs Australia ODI World Cup 2023 Live updates: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, एडम ज़म्पा
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: भारत की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज
India vs Australia ODI World Cup 2023 Live updates: रोहित के साथ किशन करेंगे ओपनिंग
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में शुभमन गिल डेंगू के चलते बाहर हो गए हैं। वहीं रोहित शर्मा के साथ इशान किशन ओपनिंग करने वाले हैं।
India vs Australia ODI World Cup 2023 Live updates: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मैच में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
India vs Australia ODI World Cup 2023 Live updates: थोड़ी देर में होगा टॉस
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच में टॉस में केवल 5 मिनट का समय बचा है।
IND Vs AUS ODI World Cup 2023 Live Score: बिना शुभमन गिल के स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए टीम इंडिया के साथ शुभमन गिल ने ट्रेवल नहीं किया है। जिससे ये साफ है कि वे मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। गिल को डेंगू हो गया है और उनका इलाज जारी है।
IND vs AUS Weather update: चेन्नई में बारिश का अनुमान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में मैच खेला जा रहा है। फिलहाल चेपॉक स्टेडियम में मौसम साफ है लेकिन वेदर रिपोर्ट के मुताबिक बारिश मैच में खलल डाल सकती है।
India vs Australia ODI World Cup 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 5वें मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आमना-सामना हुआ। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित हुए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ अपना आगाज किया। इस मुकाबले में पहले खेलते ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 199 रन बनाए थे। भारत ने 6 विकेट से यह मैच जीता।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines