Virat Kohli did Mistake: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच इंदौर में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगानिस्तान की टीम बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरी, इस दौरान भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से बड़ी गलती हो गई। इसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा है। चलिए बताते हैं कोहली से क्या चूक हो गई है।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले दुनिया के पहले पुरुष क्रिकेटर
41 पर गुलबदीन को मिला जीवनदान
अफगानिस्तान की टीम में तूफानी शुरुआत की। उसकी कोशिश शुरुआती ओवरों से ही भारतीय टीम पर दबाव बनाने की रही। भारतीय टीम को भले ही विकेट मिलती गई, लेकिन अफगानिस्तान ने रनों की रफ्तार को नहीं रुकने दिया। अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी गुलबदीन नायब ने भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए हैं। जब गुलबदीन नायब 41 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान शिवम दुबे गेंदबाजी कर रहे थे। दुबे 9वीं ओवर में गेंदबाजी के लिए मैदान पर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर गुलबदीन नायब ने जोर से बल्ला घुमाया और गेंद सीधा विराट कोहली के पास चली गई। कोहली के पास शानदार मौका था कि खतरनाक खिलाड़ी का कैच लेकर उन्हें आउट कर सके, लेकिन विराट ने कैच छोड़ दिया।
https://twitter.com/Tejas0009/status/1746538042641494120
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG 2nd T20 Live Updates: अफगानिस्तान को लगा चौथा झटका, खतरनाक दिख रहे गुलबदीन नायब हुए OUT
अक्षर पटेल ने गुलबदीन को किया चलता
कोहली के पास सुनहरा मौका था कि खतरनाक दिख रहे गुलबदीन नायब को पवेलियन की राह दिखा सके, लेकिन कोहली कैच नहीं पकड़ सके और खिलाड़ी को जीवनदान दे दिया। इसके बाद 2 गेंद बाद ही यानी 8.5वें गेंद पर खिलाड़ी ने शानदार छक्का जड़ दिया और बाद में अर्धशतक भी पूरा कर लिया। गुलबदीन नायब ने 35 गेंदों में कुल 57 रनों की पारी खेली है। इस पारी में गुलबदीन के बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के भी निकले हैं। अगर वह आउट नहीं होते तो अफगानिस्तान को बड़ा लक्ष्य दिला सकते थे, लेकिन 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने गुलबदीन को आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने खिलाड़ी का कैच लपक कर, उसे पवेलियन भेज दिया और भारत को अधिक नुकसान नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
41 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
53 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
54 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines