IND vs AFG: बीच मैदान बल्लेबाजी छोड़कर बाहर चले गए रोहित शर्मा, अफगानिस्तानी करने लगे बहस

IND vs AFG: भारत के कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा हो गए हैं। वह मोहम्मद नबी के 2 रन लेने पर गुस्सा हो गए थे।

India vs Afgjanistan

रोहित शर्मा। Image Credit- News 24

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा रोहित शर्मा की हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने पहले तो शतकीय पारी खेली फिर सुपरओवर में भी कमाल कर दिखाया। जब यह मुकाबला टाई हो गया, इस दौरान एक ऐसा वाकया घटित हुआ, जिससे रोहित शर्मा बीच मैदान आग बबूला हो गए और जब बल्लेबाजी करने आए, तो शायद उसी गुस्से में एक गेंद पहले ही बल्लेबाजी छोड़कर मैदान से बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने नहीं दिखाई खेल भावना

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले का फैसला दूसरे सुपर ओवर से हुआ। पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी। ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद नबी को मुकेश कुमार ने बॉल फेंकी, जिसपर मोहम्मद नबी चूक गए, लेकिन रन के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान भारतीय विकेटकीपर संजू सैमसन ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर थ्रो मारा, लेकिन गेंद मोहम्मद नबी के पैर से टकरा कर बाउंड्री की तरफ चली गई।

विज्ञापन

इसके बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 1 अतिरिक्त रन ले लिए। इसका भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने विरोध किया और खेल भावना दर्शाने की अफगानिस्तान के खिलाड़ियों से अपील की, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने अतिरिक्त ले लिए। रोहित शर्मा अंपायर से भी इसकी शिकायत करने लगे और अफगानिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर गुस्सा होने लगे।

विज्ञापन

रोहित ने रिंकू को मैदान पर बुलाया

पहले सुपर ओवर में जब भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो रोहित शर्मा ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद पांचवीं गेंद पर एक रन लिया। भारतीय टीम का स्कोर 5 गेंद पर 15 रन हो गया था। तब भारतीय टीम को जीत के लिए दो रन की जरूरत थी, लेकिन तभी रोहित शर्मा ने खुद को रिटायर्ड कर दिया और मैदान से बाहर चले गए। खुद को रिटायर करने के बाद रिंकू सिंह को मैदान पर बुला लिया, इसका अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने विरोध किया और काफी देर तक अंपायर से बहस भी की, लेकिन अंपायर ने भी साफ कह दिया कि यह रोहित शर्मा का फैसला है कि वह खुद को रिटायर कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में रोहित शर्मा ठीक एक गेंद बाद ही बल्लेबाजी करने उतर गए। यानी की पहले सुपर ओवर की आखिरी गेंद यशस्वी जायसवाल ने खेली थी, तब रोहित शर्मा ने खुद को रिटायर कर दिया था, इसके बाद अगले ही सुपरओवर में दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर पहुंच गए।

विज्ञापन

रोहित शर्मा के फैसले पर हंसने लगे फैंस

जब रोहित शर्मा रिटायर होकर मैदान से बाहर जा रहे थे तो भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हंस रहे थे। उससे साफ नजर आ रहा था कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाड़ियों की खेल भावना से नाराज थे, क्योंकि नबी ने पहले सुपर ओवर में गलत तरीके से दो रन लिए थे। अक्सर यह देखा जाता है कि जब गेंद बल्लेबाज के शरीर से लगकर कहीं जाती है, तो बल्लेबाज रन नहीं भागते हैं, लेकिन अफगानिस्तान की टीम में मैच जीतने के लिए टीम भावना की कदर नहीं कि इससे रोहित शर्मा खफा हो गए और अफगानिस्तान की टीम से एक तरह से बदला ले लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ