IND vs AFG: आगामी 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन जैसे बड़े प्लेयर्स को मौका दिया गया है. खैर ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं. लगातार वो अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. किशन की नजरें अब इस सीरीज में धोनी के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने पर होंगी. ईशान टी20 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज बड़ी उपलब्धि हासिल करने से बस 10 रन दूर हैं.
एमएस धोनी का टूटेगा रिकॉर्ड
अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों टी20 मैचों में ईशान किशन का प्लेइंग-11 में खेलना पक्का है. वो पहले ही मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं. उम्मीद के मुताबिक उन्हें विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी निभानी होगी. पहले टी20 में अगर किशन दस रन बनाते हैं तो फिर वो भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने खिलाड़ी बन जाएंगे. मौजूदा समय में टॉप पर भारतीय दिग्गज एमएस धोनी मौजूद हैं. उन्होंने 98 मैचों में 1617 रन जड़े हैं. किशन ने 55 मैचों में ही 1608 रन बना दिए हैं. वो अब धोनी को पछाड़कर अपने करियर में नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग-11, क्या गेंदबाजी में होगा बदलाव?
अन्य विकेटकीपर बल्लेबाजों ने भी बनाए हैं रन
बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज भारत के लिए टी20 में धोनी और किशन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी संजू सैमसन हैं. संजू के लिए पिछला एक साल बढ़िया रहा है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त पारियां खेली थीं. वो अभी तक 66 मैचों में 1432 रन बना चुके हैं. वैसे अगर संजू को टी20 में लगातार मौका मिलता रहा तो वो धोनी से आगे निकल सकते हैं. उनके बाद ऋषभ पंत का नंबर आता है. पंत के नाम 76 मैचों में 1209 रन हैं. टॉप-5 में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल हैं. उन्होंने 59 मैचों में 686 रन ठोके हैं.
टी-20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक.
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy 2026: तिलक वर्मा की टीम साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को 7 विकेट से हराया, फाइनल में की धमाकेदार एंट्री
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines