Rohit Sharma Fitness: भारत के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। कई क्रिकेट एक्सपर्ट कप्तान को यह सलाह भी दे चुके हैं कि उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है। विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों भारत के सीनियर खिलाड़ी हैं, लेकिन एक ओर विराट कोहली पूरी टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं, दूसरी ओर कहा जाता है कि रोहित शर्मा सबसे अनफिट खिलाड़ी हैं। यह चर्चा कई दफा विवाद का रूप भी ले लेती है कि रोहित शर्मा क्या सचमुच में फिट नहीं है। अब रोहित शर्मा ने खुद इस सवाल का जवाब दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: रोहित शर्मा बने टी20 के सबसे सफल कप्तान, धोनी और बाबर आजम का रिकॉर्ड किया बराबर
सुपर ओवर का है वाकया
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद अपनी फिटनेस पर इशारा दे दिया है। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा है। इस मैच में 2-2 सुपर ओवर खेले गए हैं। सुपर ओवर के दौरान रोहित शर्मा ने कुछ ऐसा किया जिससे उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार लिया है कि उन्हें अधिक फिट होने की जरूरत है। बता दें कि पहले सुपर ओवर के दौरान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करने के लिए मैदान पर आए। इस दौरान पहली और दूसरी गेंद पर 1-1 रन लगने के बाद रोहित शर्मा ने लगातार 2 छक्के जड़ दिए और मैच को बेहद ही क्लोज ला दिया। अब भारत को जीत के लिए 2 गेंदों में 3 रन बनाने की जरूरत थी।
ये भी पढ़ें:- Superman Kohli: फोटोशूट के लिए Team कर रही थी इंतजार, Virat ने सुपरमैन की तरह मारी एंट्री, Viral Video
डबल के लिए रिंकू को बुलाया
ओवर की अगली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने शॉट खेली, लेकिन एक रन ही ले पाए। अब भारत को जीत के लिए 1 गेंद में 2 रनों की जरूरत थी और रोहितनॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे। इस पोजीशन में रोहित ने ऐसा फैसला किया जिससे तय हो गया कि रोहित की फिटनेस अच्छी नहीं है। रोहित इस दौरान खुद मैदान से बाहर चले गए और नॉन स्ट्राइक एंड पर रिंकू सिंह को बुला दिया। रोहित भलिभांती जानते थे कि उन्हें डबल दौड़ना पड़ सकता है, ऐसे में तेज नहीं भागने के कारण वह आउट हो सकते हैं, इस कारण से उन्होंने डबल लेने के लिए रिंकू सिंह को बुला दिया। इससे साफ है कि रोहित ने अब खुद इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines