Superman Kohli: फोटोशूट के लिए Team कर रही थी इंतजार, Virat ने सुपरमैन की तरह मारी एंट्री, Viral Video

Superman Kohli: भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ सुपरमैन बन गए हैं। उन्होंने अलग अंदाज में एंट्री मारी है।

India vs Afghanistan Virat Kohli Grand Entry like Superman photo Shoot Watch Video

भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली सुपरमैन बने!, Image Credit- News 24

Superman Virat: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया तीसरा मुकाबला इतिहास के पन्नों में हमेशा-हमेशा के लिए लिखा जाएगा। यह एकमात्र इंटरनेशनल मैच हुआ, जिसमें दो-दो सुपर ओवर खेले गए हैं। इस मैच से पहले सुपर ओवर तो बहुत हुए, लेकिन एक भी मुकाबले में दो बार सुपर ओवर देखने के लिए नहीं मिला था, लेकिन 17 जनवरी को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 2-2 सुपर ओवर होने के बाद मैच का फैसला हो सका। भारत की इस मुकाबले में जीत के बाद विराट कोहली सुपरमैन बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुपरमैन की तरह पहुंचे किंग कोहली

तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम फोटो शूट करवा रही थी। तभी कोहली ने कुछ ऐसा किया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फोटो शूट के लिए पहुंच गए थे, लेकिन कोहली का कहीं अता-पता ही नहीं था। टीम के बाकी खिलाड़ी कोहली का इंतजार कर रहे थे कि वह कब आएं और हम फोटो शूट कराएं। इस दौरान अन्य खिलाड़ी कोहली के इंतजार में आपस में ही बात करने में लग गए, तभी विराट ने जिस अंदाज में एंट्री मारी की फैंस उन्हें सुपरमैन बोल रहे हैं।

https://twitter.com/F1ash369/status/1747775729360855243?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1747775729360855243%7Ctwgr%5E423a5e3ed4128f52e93bff3e660986a41cd4aaad%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fnews%2Fwatch-virat-kohlis-funny-entry-for-victory-photo-after-india-swept-afghanistan-30%2Farticleshow%2F106942612.cms

विज्ञापन

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे की नजर विराट कोहली पर ही थी। दुबे लगातार कोहली को देख रहे थे कि वह कैसे आ रहे हैं। तभी अचानक विराट कोहली हाथ फैलाए दौड़ते हुए अपनी टीम के पास स्लाइड करते हुए पहुंचे। कोहली ने अपने दोनों हाथ किसी सुपरमैन की तरह फैला रखे थे, जैसे वह हवा में उड़ रहे हैं। विराट दौड़ते हुए आए और हाथ फैलाकर स्लाइड करने लगे और स्लाइड करते हुए ही टीम के बीच पहुंच गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कोहली हमेशा से बीच मैदान कुछ ऐसा करते हैं, जिससे वह सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं, अब एक बार फिर से कोहली ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ