India vs Afghanistan: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज भारतीय टीम की जीत के साथ खत्म हो गई है। अब भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज का आगाज 11 जनवरी से होने वाला है। इस सीरीज से पहले फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते दिखेंगे। अब इस सवाल का जवाब आ गया है। विराट और रोहित शर्मा ने खुद इस सवाल का जवाब दिया है। यह सवाल इसलिए भी खास है क्योंकि अगर ये दोनों दिग्गज अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हैं, इसका मतलब है कि दोनों टी20 विश्व में भी खेलते दिखेंगे।
ये भी पढ़ें:- AUS vs PAK: डेविड वॉर्नर की कीमती चीज मिली वापस, खिलाड़ी ने वीडियो शेयर कर किया धन्यवाद
2023 विश्व कप के बाद से ही नहीं खेल रहे खिलाड़ी
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट से दूरी बना रखी है। विश्व कप के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली, इसके बाद भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे और टी20 क्रिकेट खेला गया, लेकिन विराट और रोहित ने दोनों ही सीरीज में खेलने से मना कर दिया था। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में एक सवाल है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 विश्व कप में भी खेलते नहीं दिखेंगे। विराट और रोहित ने इस सवाल पर अपडेट दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: रोहित और विराट के भविष्य पर होगा फैसला, जानें कैसा हो सकता है भारत का Squad
क्या है रोहित और विराट पर अपडेट
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ी खेलते दिख सकते हैं। दोनों ही दिग्गजों ने खुद बीसीसीआई को अपडेट दिया है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान सेलेक्शन के लिए तैयार हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि रोहित और विराट कोहली ने खुद यह अपडेट दिया है। ऐसे में रोहित और विराट अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते दिखेंगे। इसके अलावा दोनों ही दिग्गज टी20 विश्व कप में भी खेलते दिखेंगे। इससे फैंस के दिलों को ठंडक पहुंची होगी, फैंस को लंबे समय से इंतजार था कि ये दोनों खिलाड़ी व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहें।
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
28 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
1 hr agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
5 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
13 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines