India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेहद ही रोमांचक रहा है। भारत ने इस मुकाबले को दूसरे सुपरओवर में अपने नाम कर लिया है। यह पैसा वसूल मैच था, जो फैंस को दशकों तक याद रहने वाला है। भारत ने इस सीरीज पर 3-0 से अपना कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। जायसवाल को सीरीज के पहले मुकाबले में तो खेलने का मौका नहीं मिला था, इसके बाद दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल की जगह खिलाड़ी की वापसी हुई और खिलाड़ी ने गजब का खेल दिखाया। ऐसे में अब यशस्वी का विश्व कप खेलना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: बीच मैदान बल्लेबाजी छोड़कर बाहर चले गए रोहित शर्मा, अफगानिस्तानी करने लगे बहस
दूसरे मैच में आया था यशस्वी का तूफान
यशस्वी जायसवाल ने सीरीज के दूसरे मुकाबले में सिर्फ 34 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली है। इस तूफानी पारी के दौरान खिलाड़ी ने 5 चौके और 6 छक्के भी लगाए। बल्लेबाज ने दिखा दिया कि वह भी टी20 विश्व कप में खेलने के हकदार हैं। इसके बाद उन्हें तीसरे टी20 में भी मौका दिया गया, लेकिन यशस्वी इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यशस्वी को सुपरओवर में भी रोहित के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला था, यहां भी वह कुछ खास तो नहीं कर सके, लेकिन दूसरे मैच में 68 रनों की पारी से उन्होंने टीम को इतना अधिक प्रभावित किया कि अब कयास लगाए जा रहे हैं कि खिलाड़ी का टी20 विश्व कप में भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024:: संजू सैमसन का विश्व कप से बाहर होना तय, खिलाड़ी ने प्रदर्शन से किया निराश
शुभमन गिल का हुआ पत्ता साफ
यशस्वी जायसवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से टी20 विश्व कप खेलने के लिए मजबूत दावेदारी तो पेश की ही है, इसके अलावा उन्होंने शुभमन गिल को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जायसवाल को दूसरे टी20 में गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था और खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर लिया है। इससे गिल की विश्व कप खेलने की संभावना काफी कम दिखाई पड़ रही है।
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
47 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines