India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज यानी 17 जनवरी को खेला जाएगा। यह मैच आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि मुकाबला विराट कोहली के फेवरेट ग्राउंड चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। ऐसे में आज एक बार फिर से विराट का तूफानी अंदाज देखने को मिल सकता है। भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती 2 मुकाबले को जीत लिया है, बावजूद इसके आज भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। आज के मैच से 3 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: बेंगलुरु में सावधान टीम इंडिया, अफगानिस्तान कर सकता है पलटवार; ऐसा है रिकॉर्ड
क्यों अहम है मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। एक ओर जहां अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने की सोच से उतरेगी, दूसरी ओर भारतीय टीम की कोशिश होगी कि टी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर विश्व कप के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की जा सके। इसके अलावा भारत अभी तक अफगानिस्तान के खिलाफ एक भी मुकाबला नहीं हारा है, ऐसे में भारतीय टीम इस इतिहास को भी बरकरार रखने की सोच से उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी मैच, रोहित शर्मा ने बनाया खास प्लान
इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता
सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम से 3 खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। खिलाड़ी को टीम से बाहर करने का यह आधार नहीं है कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। ये बदलाव इसलिए भी किए जा सकते हैं, ताकि बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को भी देखा जा सके, ताकि विश्व कप के लिए टीम सेलेक्शन में मदद मिल सके। इस मुकाबले में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। खिलाड़ी को अभी तक एक भी मैच में शामिल नहीं किया गया था, ऐसे में जितेश शर्मा को बाहर करके संजू को खिलाया जा सकता है।
दूसरे खिलाड़ी हैं कुलदीप यादव। उन्होंने रवि बिश्नोई की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, ताकि कुलदीप के फॉर्म का भी पता चल सके। तीसरा बदलाव आवेश खान की रूप में देखा जा सकता है। उन्हें अर्शदीप या फिर मुकेश कुमार की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
26 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines