Yashasvi Jaiswal snatch Shubman Gill Position: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया है। भारत ने इस सीरीज में अभी तक 2-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने तूफानी पारी खेली है। पहले मुकाबले में यशस्वी ने नहीं खेला था, सीरीज के दूसरे मुकाबले में खिलाड़ी की वापसी हुई और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने आए। यशस्वी को शुभमन गिल की जगह टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में यशस्वी ने कमाल की पारी खेली है। खिलाड़ी ने सिर्फ 34 गेंदों में तूफानी 68 रनों की पारी खेली है। इससे ऐसा लगता है कि शुभमन गिल के लिए अब वापसी करना मुश्किल हो गया है।
यशस्वी ने 200 के स्ट्राइक रेट से बनाया रन
यशस्वी ने दूसरे टी20 मुकाबले में कमाल की पारी खेली है। उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 68 रनों की पारी खेली है। इस पारी के दौरान खिलाड़ी के बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के भी निकले थे। ऐसे में यशस्वी शुभमन गिल की जगह फिट बैठ गए हैं। खिलाड़ी को गिल की जगह टीम में शामिल किया था और उन्होंने कमाल कर दिखाया है। इससे ऐसा लग रहा है कि खिलाड़ी ने शुभमन गिल की पोजिशन छीन ली है। अब शुभमन गिल को टीम से बाहर होना पड़ सकता है। पहले टी20 में गिल को मौका मिला था कि अपनी जगह पक्की कर सके, लेकिन उनके बल्ले से सिर्फ 23 रन निकले थे। ऐसे में यशस्वी ने गिल से कहीं बेहतर खेला है।
टी20 विश्व कप में गिल का खेलना मुश्किल
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के बाद भारत को विश्व कप खेलना है। ऐसे में इसकी अपार संभावना जताई जा रही है कि जून महीने में खेला जाने वाला टी20 विश्व कप में भी यशस्वी को भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा। अगर ऐसा होता है, तो शुभमन गिल का टीम में खेलना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में हो सकता है कि यशस्वी टी20 में गिल का स्थान हमेशा के लिए छीन लें। अब भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जनवरी को भिड़ंत होने वाली है। इस मैच में यशस्वी के प्रदर्शन पर भी टीम सेलेक्टर्स का खास ध्यान होगा।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines