India vs Afghanistan Wasim Jaffer Share Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज मोहाली में खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर खिलाड़ियों का प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में खिलाड़ियों ने ये भी बताया कि मोहाली में कितनी ज्यादा ठंड और कोहरा पड़ा रहा है जिसके चलते खिलाड़ी सही से प्रैक्टिस भी नहीं हो पाई। अब मोहाली मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है।
‘ठंड से कापेंगे दर्शक और खिलाड़ी’
मोहली के पीसीए स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 मैच खेला जाएगा लेकिन मोहाली में जोरदार ठंड पड़ रही है। इसके अलावा मोहाली में कोहरे का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अब इस मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम जाफर ने एक मजेदार वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा दिख रहा है जो ठंड से काफी ज्यादा कांप रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए वसीम जाफर ने कैप्शन में लिखा कि आज रात मोहाली में खिलाड़ी और दर्शक। इस वीडियो से वसीम जाफर बताना चाहते है कि आज पहले टी20 मैच में मोहाली के मैदान पर खिलाड़ियों और दर्शकों का हाल कुछ ऐसा ही होने वाला हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: मोहाली में कड़ाके की ठंड, मैच पर बड़ा खतरा! क्या घट जाएंगे मुकाबले के ओवर्स?
मोहाली टी20 पर मंडराया खतरा
ठंड और घने कोहरे के चलते अब पहले टी20 मुकाबले पर खतरा मंडरा रहा है। एक्यवेदर की रिपोर्ट के अनुसार आज मोहाली में शाम को मौसम और ज्यादा खराब होने वाला है। जबकि मैच भी शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। शाम को मोहाली में घने कोहरे का भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद अब मैच पर भी इसका खतरा मडराने लगा है। घना कोहरा होने के चलते मैदान पर खिलाड़ियों को खेलने में भी काफी दिक्कतों का सामना हो सकता है जिसके चलते मैच में या तो ओवर्स को घटाया जा सकता है नहीं तो मैच ही रद्द हो सकता है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
18 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines