India Under-19 Cricket Team: इंडिया अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 के बीच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में एसीसी मेंस अंडर-19 एशिया कप 2025 का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. इंडिया की टीम का प्रदर्शन अब तक बहुत ही शानदार रहा है. टीम ने अपने तीनों ही मुकाबले बहुत ही आसानी से जीते हैं. अब सेमीफाइनल मुकाबले में भी टीम उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. जिसके लिए सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे पर होगी.
कप्तान आयुष म्हात्रे करेंगे बड़ा फैसला
इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के 2 सबसे बड़े सितारे सलामी बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. वैभव सूर्यवंशी ने अब तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है. वहीं उनके साथी बल्लेबाज और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी कुछ अच्छा पारियां खेलीं हैं. नंबर 3 पर एरोन जॉर्ज खेलते हुए नजर आ सकते हैं. पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने कमाल की पारी खेली थी. वहीं विहान मल्होत्रा आईपीएल में आरसीबी का हिस्सा बनने के बाद पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे. वेदांत त्रिवेदी पर भी सभी की नजरें रहने वाली है.
दोहरा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू भी अपनी फॉर्म में जारी रखने का पूरा प्रयास करेंगे. इसके अलावा कनिष्क चौहान को भी आरसीबी की टीम ने खरीदा है. ऐसे में वो खुद को इस मुकाबले में गेंद और बल्ले दोनों के साथ साबित करना चाहेंगे. तेज गेंदबाजी में दीपेश देवेंद्रेन किशन कुमार सिंह और हेनिल पटेल की तिकड़ी कमाल कर रही है. वहीं खिलान पटेल पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं.
ये भी पढ़ें: कब और कहां देखें भारत का सेमीफाइनल मुकाबला? पाकिस्तान भी इस दिन उतरेगी मैदान पर
यहां पर देखें इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम की संभावित प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, एरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रेन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान.
श्रीलंका अंडर-19 टीम संभावित प्लेइंग 11- विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गमागे, दिमंथा महाविथाना, विरन चामुदिथा, दुलनीथ सिगेरा, चामिका हीनातिगाला, आधम हिल्मी (विकेटकीपर), किथमा विथानापथिराना, सेठमिका सेनेविरत्ने, सनुजा निंदुवारा, कुगाथास मथुलन.
ये भी पढ़ें: SMAT 2025 Final: झारखंड ने फाइनल जीतकर रच दिया इतिहास, ईशान किशन के बाद अनुकूल रॉय ने मचाया तहलका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
29 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
34 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
55 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines