India Tour of Bangladesh: टी20 वर्ल्डकप (T20 World Cup 2022) के समाप्त होने के बाद भारतीय टीम 2023 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश का दौरा करने वाली है जिसके लिए बीसीसीआई ने आज स्कवॉड का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश दौरे में भारतीय टीम 3 वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीसीआई द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक टेस्ट और वनडे दोनों टीमों की कप्तानी रोहित शर्मा ही करने वाले हैं।
India ODI Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, डब्ल्यू सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल।
India Test Squad: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर , मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव।
अभी पढ़ें – AFG vs SL: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
4 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच होंगे मैच
बीसीसीआई द्वारा पहले जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट और तीन वनडे मैच के सीरीज 4 दिसंबर 2022 को शुरू होगी और 26 दिसंबर 2022 को खत्म होगी। इसमें पहले वनडे सीरीज होगी और उसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैच 4 दिसंबर, 7 दिसंबर और 10 दिसंबर 2022 को खेले जाएंगे वहीं दो टेस्ट मैच 14 से 18 दिसंबर और 22 से 26 दिसंबर 2022 के बीच खेले जाएंगे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
16 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
34 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines