India predicted XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहले दो वनडे मैच शानदार रहे. भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की. भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक लगाया. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक मारा. पहले वनडे में विराट कोहली शतक लगाकर चर्चा का विषय बने थे. खैर अब भारतीय टीम तीसरा वनडे जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में तीन अक्टूबर को होने वाला है. इस बार भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बार में बताते हैं.
रोहित शर्मा को मिल सकता है आराम
रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 32 रन बनाए. वो अच्छी लय में नज़र आए. हालांकि बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे. दूसरे वनडे में उन्होंने अपनी कसर पूरी की. रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाए. रोहित ने खुद को साबित कर दिया है. मैनेजमेंट अब उन्हें तीसरे मुकाबले में आराम दे सकती है. उनकी जगह जशस्वी जायसवाल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. वैसे तीसरे वनडे में जायसवाल को मौका देना बनता भी है. उन्हें लंबे समय से रोहित के बैकअप के रूप में शामिल किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव
तीसरे वनडे में गेंदबाजी में भी बदलाव किया जा सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. कंबोज का प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल है. कृष्णा की जगह अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. वो भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. आकिब नबी का भी तीसरे वनडे में पत्ता साफ हो सकता है. उनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उन्हें आसानी से खेल गए. तीसरे वनडे में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. भारतीय टीम अभी से अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है. इस वजह से नए खिलाड़ियों को मौका देना भी जरूरी है.
तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गूरनूर बरार.
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
43 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines