India vs Nepal: दिनेश कार्तिक की कप्तानी में टीम इंडिया हांगकांग सिक्सेस 2025 में खेलने गई. जहां पर भारत का बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला. बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार 2 रनों से हराया. उसके बाद कुवैत, यूएई और नेपाल जैसी छोटी टीमों के खिलाफ बुरी तरह से हार गया. इन मुकाबलों में सबसे निराशाजनक प्रदर्शन प्रियांक पांचाल का देखने को मिला. जिन्होंने सिर्फ 3 ओवरों में ही 80 रन लुटा डाले.
प्रियांक पांचाल की हुई बुरी तरह से पिटाई
कुवैत के खिलाफ मुकाबले में कप्तान दिनेश कार्तिक ने प्रियांक पांचाल को आखिरी ओवर सौंपा. जहां पर उन्हें कुवैत के कप्तान यासिन पटेल ने उन्हें पहली 5 गेंदों में छक्के जड़ दिए. उसके बाद आखिरी गेंद में 2 रन लिए. इस ओवर में उन्होंने 32 रन दिए. जिसके बाद भारत अगला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलने उतरा. पांचाल को कप्तान कार्तिक ने चौथा ओवर सौंपा. इस ओवर में पांचाल ने 24 रन लुटाए. खालिद शाह और शागीर खान ने मिलकर पांचाल के ओवर को बड़ा बनाया. दोनों ही मैचों में टीम इंडिया को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. पांचाल के ओवर से ही मैच दोनों बार भारतीय टीम के हाथ से निकल गया.
ये भी पढ़ें: 3 घंटे में 2 बार हुई टीम इंडिया की बेइज्जती, कुवैत और यूएई जैसी टीमों से मिली शर्मनाक हार
नेपाल के खिलाफ भी लुटाए 24 रन
टीम इंडिया अपना चौथा मुकाबला इस टूर्नामेंट में नेपाल के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर भी प्रियांक पांचाल तीसरा ओवर फेंकने आए. इस ओवर में भी उन्होंने 24 रन खर्च कर दिए. संदीप जोरा ने पांचाल के ओवर में 2 छक्के और 3 चौके जड़े. जिसके कारण ही मैच में नेपाल भी आगे हो गई. वहीं बल्लेबाजी भी पांचाल तीनों ही मैच में नहीं कर पाए. गेंद और बल्ले दोनों से ही पांचाल फेल हो गए. इस टूर्नामेंट में भारत अपना आखिरी मुकाबला 9 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाला है.
ये भी पढ़ें: ICC मीटिंग में क्यों नहीं सुलझा एशिया कप ट्रॉफी का मुद्दा? विवाद पर आई बड़ी अपडेट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
33 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
51 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines